लखनऊ में महिला जन आक्रोश रैली को लेकर भाजपा कार्यालय में अहम बैठक हुई संपन्न

लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर महिला जन आक्रोश रैली को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें रैली की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा हुई।
Bureau 20 Apr 2026, 09:02 PM 1 min read
लखनऊ में महिला जन आक्रोश रैली को लेकर भाजपा कार्यालय में अहम बैठक हुई संपन्न

राजधानी लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में महिला जन आक्रोश रैली को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली और मार्च पास्ट की तैयारियों के साथ ही राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की गई। लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में महिला जन आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का नेतृत्व धर्मपाल सिंह ने किया, जिसमें रैली और मार्च पास्ट की तैयारियों को तेज करने पर जोर दिया गया।

 

बैठक में महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की रणनीति भी तैयार की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी प्रस्तावित है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री समेत राज्य मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री संजय राय भी मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित अन्य नेताओं ने भी बैठक में भाग लिया। इसके साथ ही विधायक, एमएलसी और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति दर्ज की गई। बैठक में महिला मोर्चा और कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी की ओर से व्यापक योजना तैयार की गई है।

 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?