प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रामनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, ग्राम प्रधानों और पार्टी पदाधिकारियों से संवाद स्थापित कर केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई।
रामनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सूरतगंज, रूहेरा, खड़ेहरा, कुडेलवा, रानीगंज और आंगनपुर गांवों में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महादेवा ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। इसके लिए स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क कर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों और पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात की गई। इस अवसर पर अधिवक्ता रामकुमार मिश्र, मंडल अध्यक्ष सुशील वर्मा, अनमोल तिवारी, रविकांत पांडेय (मोनू), सोनू शुक्ला, ओमप्रकाश तिवारी, रामविलास यादव, मंडल उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, बबलू प्रधान, गुड्डू बारी, सुरेश प्रधान, राम सहारे मिश्रा, सूर्या मिश्रा, भीम सिंह, रज्जु यादव, कृष्णपाल सिंह और अनिल प्रधान सहित अन्य लोगों से संवाद स्थापित किया गया।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें