36 दिन तक डिजिटल कैद कर रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी से हुई करोड़ो की ठगी

नोएडा में एक सनसनीखेज साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने खुद को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी सुबीर मित्रा और उनके परिवार को 36 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। इस दौरान परिवार से 3.21 करोड़ रुपये ठग लिए गए।
News Desk 27 Aug 2025, 01:03 AM 1 min read
36 दिन तक डिजिटल कैद कर रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी से हुई करोड़ो की ठगी


>उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक सनसनीखेज साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां जालसाजों ने भारतीय वायुसेना के एक रिटायर्ड अधिकारी और उनके परिवार को 36 दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखकर 3.21 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। यह मामला नोएडा सेक्टर-25 स्थित जलवायु विहार का है, जहां पीड़ित परिवार ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


>पीड़ित की बेटी मलोबिका मित्रा ने बताया कि उनके पिता सुबीर मित्रा (रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी) को 18 जुलाई को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को ट्राई (TRAI) का कर्मचारी बताते हुए उन पर धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में संलिप्त होने का आरोप लगाया। इसके बाद खुद को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर पूरे परिवार को गिरफ्तार करने की धमकी दी और डिजिटल तौर पर बंधक बना लिया।


>जालसाजों ने परिवार को गिरफ्तारी का भय दिखाकर उनकी गतिविधियों पर डिजिटल नजर रखी। इस दौरान परिवार को बाहर जाने से रोका गया और धीरे-धीरे उनसे 3.21 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। नोएडा पुलिस की साइबर अपराध इकाई की डीसीपी प्रीति यादव ने बताया कि यह एक गंभीर साइबर अपराध का मामला है, जिसमें अपराधियों ने रिटायर्ड अधिकारी, उनकी पत्नी और बेटी को मानसिक दबाव में रखकर ठगा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जिस इमारत में रहते थे 50-60 मजदूर, वहां सुबह अचानक उठीं आग की लपटें
50 रुपये में भेजते थे फर्जी टिकट, फिर 12 लाख की लॉटरी बताकर करते थे लाखों की वसूली
वीडियो वायरल होने के बाद गई थी नौकरी, बिना जांच फिर बहाल हुई महिला कर्मी, अब दोबारा हटाई गई
'पीढ़ियां बीत गईं, समस्याएं जस की तस', नोएडा CEO से मिलकर बोले 81 गांवों के किसान
इंडिगो के साथ सफल रहा अंतिम ट्रायल, अब 15 जून से उड़ान भरने को तैयार जेवर एयरपोर्ट
टोल मांगने पर टोलकर्मी का 1 किमी तक पीछा, ग्रेटर नोएडा में ईंट-पत्थर से हमला
ऑटो से करते थे रेकी, कारोबारी समेत तीन घरों में चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल बरामद
नोएडा में खुलेआम हथियार लहराकर दबंगई, फायरिंग का वीडियो भी वायरल - पुलिस जांच में जुटी
बीमारी और तनाव के बीच नोएडा में दो आत्महत्याएं: 9वीं मंजिल से कूदे बुजुर्ग, किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम