लखनऊ में छात्रा से दरिंदगी: होटल ले जाकर कपड़े उतरवाकर पीटा, दो महीने तक करता रहा शोषण

राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में बीएससी की छात्रा ने युवक रेहान खान पर दो महीने तक धमकाकर होटल में ले जाकर शोषण, मारपीट और जबरन कपड़े उतरवाने का गंभीर आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपी छात्रा को परिवार की हत्या की धमकी देता था।
News Desk 27 Aug 2025, 01:12 AM 1 min read
लखनऊ में छात्रा से दरिंदगी: होटल ले जाकर कपड़े उतरवाकर पीटा, दो महीने तक करता रहा शोषण


>राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बीएससी की छात्रा ने एक युवक पर होटल में ले जाकर बार-बार शोषण करने और धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी पिछले दो महीने से उसे डराकर अपनी हवस का शिकार बना रहा था। छात्रा का आरोप है कि युवक रेहान खान लगातार उसका पीछा करता था और कोचिंग से घर तक जाते समय बीच रास्ते में रोककर मोबाइल तक चेक करता था। विरोध करने पर वह धमकी देता था कि अगर उसने बात नहीं मानी तो उसके पिता और भाई को जान से मार देगा।


>छात्रा ने बताया कि आरोपी उसे कई बार धमकाकर सरदार भगत सिंह मार्ग स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी होटल में बुकिंग कराने के लिए दूसरों की आईडी का इस्तेमाल करता था। आरोप यह भी है कि होटल के कमरे में युवक ने कई बार उसके कपड़े उतरवाकर मारपीट की और उठक-बैठक तक करवाई। छात्रा ने खुलासा किया कि आखिरी बार 21 अगस्त को आरोपी ने उसे होटल ले जाकर शोषण किया, जिसकी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर छात्रा ने आखिरकार अपनी बुआ को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। परिजनों का कहना है कि आरोपी अब भी धमकी दे रहा है, जिससे परिवार दहशत में है।


>इंस्पेक्टर पारा ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और आरोपी पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?