Saturday, 07 November 2026 | Lucknow | 29°C

Barabanki Road Accident: LPG टैंकर से टकराई कार, एक ही परिवार के सात लोग घायल, हालत गंभीर

Barabanki Road Accident: मसौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत नयागांव स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक करने की कोशिश में एक कार की सामने से आ रहे एलपीजी टैंकर से जोरदार भिड़ंत हो गयी।
Bureau
Bureau News Desk
07 Nov 2026
01:34 PM
1 min read
Barabanki Road Accident: LPG टैंकर से टकराई कार, एक ही परिवार के सात लोग घायल, हालत गंभीर
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा
दीपावली मनाने लखनऊ से गोंडा जा रहा था परिवार
ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
परिवार के 7 लोग घायल

Barabanki Road Accident: प्रदेश के बाराबंकी जनपद में लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई। मसौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत नयागांव स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक करने की कोशिश में एक कार की सामने से आ रहे एलपीजी टैंकर से जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में दो महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के बंगला बाजार में रहने वाला परिवार दीपावली मनाने के लिए कार से गोंडा जा रहा था। परिवार के सात सदस्य शकुंतला देवी (75), सुधीर वर्मा (53), कंचन लता (50), रंजना वर्मा (45), सोना (6), हार्दिक वर्मा (12) और मनीषा वर्मा (9) कार में सवार होकर घर से निकले थे। जब उनकी कार नयागांव के पास पहुंची तो चालक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया।

ओवरटेक करने की कोशिश कार अचानक अनियंत्रित हो गयी और बहराइच की तरफ जा रहे एलपीजी टैंकर से टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे ही उड़ गये। हादसे के बाद जोरदार आवाज होने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये। वहीं कार सवाल लोगों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य के मुताबिक सभी घायलों का उपचार चल रहा है। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल महिलाओं को लखनऊ रेफर किया जा सकता है। घटना के संबंध में सीओ गरिमा पंत ने कहा कि गनीमत यह रही कि हादसे के समय एलपीजी टैंकर खाली था। जिसके चलते गैस रिसाव या फिर आग लगने जैसी कोई बड़ी घटना नहीं हुई। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया था। पुलिस ने वाहनों को हटा आवागमन सुचारू कराया। 

Explore Related Topics

Barabanki Road Accident Lucknow Bahraich Highway Accident Barabanki News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News