यूपी एसआई परीक्षा का पेपर लीक? भर्ती बोर्ड ने दी सफाई

यूपी एसआई परीक्षा की पहली शिफ्ट का पेपर लीक होने की खबरों पर भर्ती बोर्ड ने सफाई दी। सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्नपत्र को बताया भ्रामक और निराधार।

उत्तर प्रदेश में एसआई और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के पहले दिन पेपर लीक होने की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी। इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने वायरल हो रही सूचनाओं को भ्रामक और निराधार बताते हुए उनका खंडन किया है।

 

भर्ती बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। बोर्ड के अनुसार सोशल मीडिया पर ‘UP SI Exam 14 March 2026 Shift-1’ के नाम से जो प्रश्नपत्र प्रसारित किए जा रहे हैं, वे पूरी तरह भ्रामक और असत्य हैं।

 

बोर्ड ने स्पष्ट किया कि पेपर लीक की अफवाहों और प्रश्नपत्र के कथित क्रय-विक्रय से जुड़ी गतिविधियों पर विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

इस संबंध में भर्ती बोर्ड की ओर से लखनऊ के हुसैनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक जानकारी फैलाने वाले व्यक्तियों और चैनलों की पहचान कर जांच कर रही है।

 

 

भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह की अपुष्ट जानकारी या अफवाहों के झांसे में न आएं। बोर्ड के अनुसार परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। गौरतलब है कि यूपी एसआई और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित की जा रही है।


 

टैग्स :  यूपी एसआई परीक्षा, पुलिस भर्ती परीक्षा यूपी, UP SI Exam 2026, UPPRB paper leak news

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

लखनऊ में पुलिस भर्ती परीक्षा पर कड़ी निगरानी, डीएम व संयुक्त पुलिस आयुक्त ने केंद्रों का किया निरीक्षण
लखनऊ में यूजीसी बिल पर रोक के खिलाफ बाप्सा का प्रदर्शन
सिंचाई विभाग में एआई की एंट्री - नहर संचालन से बाढ़ चेतावनी तक तकनीक से बदलेगी व्यवस्था
यूपी पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 47 PPS अधिकारी बने ASP, पुलिस मुख्यालय ने जारी की सूची
एक साल बाद IAS अभिषेक प्रकाश हुए बहाल, 15 मार्च से फिर संभालेंगे सेवा
योगी सरकार में बदला लखनऊ का चेहरा, वर्ल्डक्लास सिटी बनकर उभरा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
लखनऊ को 1519 करोड़ के ग्रीन कॉरिडोर की सौगात, सीएम बोले- अब सच में ‘मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं’
सरयू नहर परियोजना से बदलेगी पूर्वांचल की तस्वीर, 14.04 लाख हेक्टेयर तक बढ़ेगा सिंचित क्षेत्र
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई IAS और PCS अधिकारियों के तबादले