यूपी सरकार के इस फैसले से स्कूल के बच्चों में जागेगा राष्ट्रभाव

Education News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के नौनिहाल अब अपने लेखन से भारत के गौरव, संस्कृति और राष्ट्रभाव को नई पहचान देने जा रहे हैं।
News Desk 12 Nov 2025, 05:45 PM 1 min read
यूपी सरकार के इस फैसले से स्कूल के बच्चों में जागेगा राष्ट्रभाव


>उत्तर प्रदेश का बेसिक शिक्षा विभाग अब केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि बच्चों के चिंतन, अभिव्यक्ति और राष्ट्रभाव को नई दिशा दे रहा है। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए श्री अरविंद राष्ट्रीय इतिहास निबंध प्रतियोगिता 2025 आयोजित की जा रही है।


>10 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और फाउंडेशन फॉर इंडियन हिस्टोरिकल एंड कल्चरल रिसर्च के सहयोग से होगा। इसमें कक्षा 7, 8 और 9 के छात्र-छात्राएं भाग लेंगी।


>बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के अनुसार यह प्रतियोगिता बच्चों में लेखन रुचि, ऐतिहासिक चेतना और सृजनशीलता को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा भारत का इतिहास जीवंत प्रेरणा है। हम बच्चों में आत्मविश्वास जगाना चाहते हैं कि उनमें भी भविष्य गढ़ने वाली सृजन शक्ति है।


>निबंध विषयों में होंगे:-


    >
  • स्वतंत्रता संग्राम के अनसुने नायक

  • भारत का सांस्कृतिक पुनर्जागरण

  • प्राचीन धरोहरों का संरक्षण

  • राष्ट्रनिर्माण में महान व्यक्तित्वों का योगदान


>प्रदेश के सभी जिलों में इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसको लेकर विद्यालयों को निर्देश जारी किया जा चूका है और शिक्षकों को बच्चों को तैयारी में मार्गदर्शन की जिम्मेदारी दी गई है इसको लेकर विभागीय स्तर पर मूल्यांकन और सम्मान की रूपरेखा तैयार की गयी है 


>इस मौके पर बेसिक शिक्षा विभाग की महानिदेशक मोनिका रानी ने कहा यह पहल नवाचार और रचनात्मकता को मजबूत करेगी। बच्चे न सिर्फ सीखेंगे, बल्कि भारत की आत्मा को महसूस भी करेंगे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को दी बधाई, कहा- मेहनत और अनुशासन का परिणाम
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: 97.83% के साथ कशिश वर्मा बने प्रदेश टॉपर, सीतापुर के 13 छात्र टॉप-10 में
UP Board Result 2026 Declared: 12वीं में लड़कियों का दबदबा, टॉपर्स लिस्ट और प्रतिशत जाने
जल्द आने वाले हैं CBSE 10वीं के रिजल्ट, जानें चेक करने का आसान तरीका
यूपी में गणतंत्र दिवस से पहले चमकेंगे परिषदीय विद्यालय
NBEMS ने 2026 की परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, जानिए कौन-सी परीक्षा कब होगी
UPSC ने CDS-I 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी
उत्तर प्रदेश में 04 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा भारतीय भाषा उत्सव, आदेश जारी
हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का एग्जाम टाइमटेबल