NBEMS ने 2026 की परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, जानिए कौन-सी परीक्षा कब होगी

Education News: NBEMS ने 2026 के पहले छह महीनों में होने वाली मेडिकल और फार्मेसी प्रवेश व पात्रता परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर जारी किया।


>मेडिकल और फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।  एनबीईएमएस ने वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में आयोजित होने वाली प्रमुख प्रवेश और पात्रता परीक्षाओं का संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इससे अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय करने में मदद मिलेगी।


>NBEMS की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह परीक्षा कैलेंडर छात्रों को पहले से योजना बनाने में सहायक होगा। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह शेड्यूल संभावित है और आवश्यकता पड़ने पर इसमें बदलाव किया जा सकता है।


>जारी कैलेंडर के अनुसार, वर्ष 2026 की परीक्षा प्रक्रिया जनवरी महीने से शुरू होगी। सबसे पहले डिप्लोमा फाइनल परीक्षा दिसंबर 2025 सत्र 6, 7 और 8 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसी माह फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा 17 जनवरी 2026 को होगी, जो दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।


>फरवरी 2026 में डेंटल कोर्स से जुड़े उम्मीदवारों के लिए एफडीएसटी-एमडीएस परीक्षा 21 फरवरी को प्रस्तावित है। इसके बाद मार्च महीने में परीक्षाओं की संख्या बढ़ेगी। 1 मार्च 2026 को एफडीएसटी-बीडीएस परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 7 मार्च 2026 को GPAT की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसी माह 14 मार्च 2026 को FET आयोजित किया जाएगा।


>अप्रैल 2026 में PDCET 12 अप्रैल को आयोजित होगा। इसके बाद 24, 25 और 26 अप्रैल को डीआरएनबी फाइनल परीक्षा प्रस्तावित है। मई 2026 में डिप्लोमा फाइनल परीक्षा जून सत्र 14 से 16 मई के बीच आयोजित की जाएगी। जून महीने में डीएनबी फाइनल परीक्षा 18 से 21 जून 2026 तक चलेगी, जबकि एफएमजीई जून सत्र की परीक्षा 28 जून 2026 को प्रस्तावित है।


>NBEMS द्वारा जारी संभावित परीक्षा कैलेंडर से मेडिकल और फार्मेसी छात्रों को 2026 की परीक्षाओं की अग्रिम जानकारी मिल सकेगी, जिससे वे अपनी शैक्षणिक और परीक्षा संबंधी तैयारियों को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ा सकेंगे।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें