हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का एग्जाम टाइमटेबल

Himachal Board Exams: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की 2026 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया। परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होंगी और 30 अप्रैल तक परिणाम घोषित होंगे।


>हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, 2026 की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होंगी और 30 अप्रैल तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।


>बोर्ड की घोषणा के मुताबिक, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मार्च से 28 मार्च 2026 तक और 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी। राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक समान शेड्यूल के अनुसार होंगी। परीक्षाओं के बाद 12 मार्च से उत्तर पुस्तिका संग्रहण शुरू होगा, जबकि मूल्यांकन कार्य 2 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इसके बाद 23 अप्रैल से परिणाम तैयार करने का कार्य शुरू होगा।


>10वीं कक्षा की परीक्षा अंग्रेजी पेपर से 3 मार्च को शुरू होगी और 28 मार्च को सोशल साइंस के साथ समाप्त होगी। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं संस्कृत पेपर से शुरू होकर 1 अप्रैल को संगीत विषय के साथ समाप्त होंगी।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें