Tuesday, 24 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 11 जनवरी से होंगे एग्जाम

UP Board Exam 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
Bureau
Bureau News Desk
24 Nov 2026
02:12 PM
1 min read
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 11 जनवरी से होंगे एग्जाम
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
हाईस्कूल के साइंस और होम साइंस में भी होंगे 30-30 अंकों के प्रैक्टिकल
CCTV कैमरों की निगरानी में कराई जाएंगी परीक्षाएं
दो चरणों में होंगी यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं
1 जनवरी से खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल

UP Board Exam 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 जनवरी से 28 जनवरी 2027 तक दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। इस बार हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिए भी साइंस और होम साइंस विषयों में प्रैक्टिकल परीक्षा अनिवार्य होगी। दोनों विषयों के लिए 30-30 अंक निर्धारित किए गए हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते परीक्षा केंद्र और कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त कर लें।

बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण की परीक्षाएं 11 जनवरी से 19 जनवरी 2027 तक आयोजित होंगी। इसमें आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल के स्कूल शामिल होंगे। वहीं दूसरे चरण की परीक्षाएं 20 जनवरी से 28 जनवरी 2027 तक कराई जाएंगी। इस चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल के विद्यार्थी प्रैक्टिकल परीक्षा देंगे।

इस बार हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। बोर्ड ने विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों में प्रैक्टिकल परीक्षा की व्यवस्था लागू की है। इन दोनों विषयों के प्रैक्टिकल के लिए 30-30 अंक निर्धारित किए गए हैं। अन्य विषयों का मूल्यांकन पहले की तरह स्कूल स्तर पर प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर किया जाएगा। यूपी बोर्ड ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इंटरनल असेसमेंट के अंक ऑनलाइन अपलोड करने की जिम्मेदारी दी है। इसके तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के नैतिक शिक्षा, योग, खेल और शारीरिक शिक्षा के अंक भी वेबसाइट पर दर्ज किए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड का पोर्टल 1 जनवरी 2027 से शुरू होगा।

परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में प्रैक्टिकल कराए जाएंगे। प्रधानाचार्यों को परीक्षा की वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखनी होगी। बोर्ड की ओर से मांग किए जाने पर रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। प्राइवेट परीक्षार्थियों को अपने प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्र और तारीख की जानकारी के लिए संबंधित फॉरवर्डिंग सेंटर के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा।  

Explore Related Topics

UP Board Exam 2027 UPMSP Practical Exam Date 2027 UP Board 10th Exam 2027

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News