Tuesday, 24 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल को तीन साल की सजा, 28 साल पुराने मामले में कोर्ट का फैसला

UP News: पूर्व राज्यसभा सांसद बनवारी लाल कंछल को 28 साल पुराने आगजनी और मारपीट मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई। अदालत ने दो अन्य आरोपियों को भी दोषी ठहराया।
Bureau
Bureau News Desk
24 Nov 2026
03:10 PM
1 min read
UP News: व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल को तीन साल की सजा, 28 साल पुराने मामले में कोर्ट का फैसला
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
आगजनी और अधिकारियों से मारपीट का था मामला
दो आरोपियों की मौत
एक साक्ष्य के अभाव में बरी
28 साल बाद आया अदालत का फैसला

UP News: अदालत ने व्यापार कर भवन में आगजनी, मारपीट, बलवा और सरकारी काम में बाधा डालने के लगभग 28 साल पुराने मामले में व्यापारी नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद बनवारी लाल कंछल को तीन साल की सजा सुनाई है। उनके साथ दो अन्य आरोपियों हुकुमचंद अग्रवाल और देशराज अग्रवाल को भी अदालत ने दोषी करार दिया गया है। अदालत के फैसले के बाद तीनों की जमानत निरस्त कर उन्हें जेल भेज दिया गया। यह मामला व्यापार कर भवन में घुसकर आगजनी करने, अधिकारियों के साथ मारपीट, बलवा और सरकारी कार्य में बाधा डालने से जुड़ा है।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी और विवेचना पूरी होने पर छह आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। पुलिस ने बनवारी लाल कंछल, मोती चंद्र अग्रवाल, हुकुमचंद अग्रवाल, देशराज अग्रवाल, श्रीनिवास अग्रवाल और राजेंद्र कुमार अग्रवाल के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र पेश किया था। अदालत ने 17 नवंबर 2006 को मामले का संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को तलब किया था। इसके बाद 9 मई 2019 को आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए।

लंबे समय तक चली सुनवाई के दौरान दो आरोपी मोती चंद्र अग्रवाल और श्रीनिवास अग्रवाल की मौत हो गई। वहीं राजेंद्र अग्रवाल को पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने के कारण अदालत ने बरी कर दिया। लगभग 28 साल तक चले मुकदमे में अदालत ने गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर बनवारी लाल कंछल समेत तीन आरोपियों को दोषी ठहराया। इसके बाद तीनों की जमानत निरस्त कर उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में अभियोजन की ओर से 9 गवाह पेश किए गए तथा आरोपों को साबित करने के लिए पांच अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत किए गए।

Explore Related Topics

Banwari Lal Kanchhal Former Rajya Sabha MP UP Court Verdict

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News