Monday, 23 November 2026 | Lucknow | 29°C

Lucknow News: पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर के मकान में चोरी की कोशिश, मेन गेट का टूटा मिला ताला

Lucknow News: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के मकान में चोरी की कोशिश हुई। मुख्य गेट का ताला टूटा मिला और CCTV कैमरों से छेड़छाड़ की गई।
Bureau
Bureau News Desk
23 Nov 2026
05:17 PM
1 min read
Lucknow News: पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर के मकान में चोरी की कोशिश, मेन गेट का टूटा मिला ताला
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
गोमतीनगर के विरामखंड स्थित मकान को बनाया निशाना
CCTV कैमरों से भी की गई छेड़छाड़
पुलिस ने दर्ज की FIR
जांच के लिए टीमें गठित

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के मकान में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। विरामखंड स्थित अमिताभ ठाकुर के मकान में अज्ञात लोगों ने घुसकर चोरी करने का प्रयास किया। आरोपियों ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और छत का दरवाजा भी खुला मिला। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ भी छेड़छाड़ की गई। मामले में केयरटेकर की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मकान के केयरटेकर शिव कुमार ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस को बताया गया कि वह पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के मकान में रहते हैं। फिलहाल अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन शहर से बाहर हैं। केयरटेकर शिव कुमार के मुताबिक 20 नवंबर को वह अपनी पत्नी के साथ पैतृक गांव गए थे। इस दौरान मकान में ताला लगा हुआ था। रविवार शाम जब वह वापस लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर जांच करने पर कोई सामान गायब नहीं मिला। 

मकान की छत का दरवाजा खुला हुआ था। इससे आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात लोगों ने मकान में घुसकर चोरी करने की कोशिश की। केयरटेकर ने बताया कि मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। उनका कहना है कि आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने और घटना के सबूत मिटाने के उद्देश्य से कैमरों से छेड़छाड़ की होगी। हालांकि, घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मकान का निरीक्षण किया। घटना के संबंध में एसीपी गोमतीनगर रत्नेश सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

Explore Related Topics

Amitabh Thakur House Theft Attempt Lucknow Crime News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News