Monday, 23 November 2026 | Lucknow | 29°C

Air Chief Marshal Ashutosh Dixit: CMS स्कूल पहुंचे वायुसेना प्रमुख , कहा : अंक के लिए नहीं, समझने के लिए पढ़ाई करें

Air Chief Marshal Ashutosh Dixit: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सीएमएस स्कूल में पहुंचे वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने छात्रों को पढ़ाई के साथ वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और अनुशासन अपनाने का संदेश दिया।
Bureau
Bureau News Desk
23 Nov 2026
03:06 PM
1 min read
Air Chief Marshal Ashutosh Dixit: CMS स्कूल पहुंचे वायुसेना प्रमुख , कहा : अंक के लिए नहीं, समझने के लिए पढ़ाई करें
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
अंकों के पीछे नहीं, समझने के लिए करें पढ़ाई
बच्चों के सपनों में दिखता है देश का भविष्य
जिज्ञासु बनें, हर बात पर सवाल पूछें
सीएमएस के पूर्व छात्र हैं एयर चीफ मार्शल

Air Chief Marshal Ashutosh Dixit: सोमवार को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित CMS स्कूल पहुंचे। यहां उन्होने छात्रों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, बच्चों के सपने ही देश का आने वाला भविष्य हैं। इसलिए उन्हें सिर्फ अच्छे अंक लाने के लिए नहीं, बल्कि हर चीज को समझने और उसके बारे में सवाल पूछने की आदत डालनी चाहिए।

स्कूल में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान मेले में पहुंचे वायुसेना प्रमुख ने बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने छात्रों को जिज्ञासु बने रहने, वैज्ञानिक सोच विकसित करने और जीवन में अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य युवा पीढ़ी के सपनों, फैसलों और मेहनत से बनेगा।

CMS स्कूल के पूर्व छात्र रहे आशुतोष दीक्षित ने स्कूल के दिनों को याद करते हुए बताया कि इस संस्थान ने उन्हें पढ़ाई के साथ समाज के लिए कुछ करने की भावना भी सिखाई। उन्होंने कहा कि शायद यही सीख उन्हें वर्दी पहनकर देश की सेवा करने के रास्ते तक लेकर आई। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब वे बच्चों को देखते हैं तो उन्हें भारत का भविष्य नजर आता है। इनमें कोई वैज्ञानिक बनेगा, कोई इंजीनियर, पायलट, अंतरिक्ष यात्री या देश का नेतृत्व करेगा। उन्होंने बच्चों के बैंड, विज्ञान प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी सराहना की।

वायुसेना प्रमुख ने स्कूल में वर्ष 1971 में आयोजित विज्ञान मेले को याद करते हुए कहा कि तकनीक कितनी भी बदल जाए, लेकिन नई चीजें जानने की जिज्ञासा हमेशा महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने भारत के अंतरिक्ष अभियानों का जिक्र करते हुए सूर्य के अध्ययन के मिशन, गगनयान और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की तैयारियों के बारे में भी बताया।

आशुतोष दीक्षित ने छात्रों को पांच जरूरी बातें समझाईं। उन्होंने कहा कि हमेशा सवाल पूछें, पढ़ाई की बुनियाद मजबूत रखें, अनुशासन और धैर्य बनाए रखें, टीम के साथ काम करना सीखें और तकनीक अपनाने के साथ मानवीय मूल्यों को भी न भूलें। उन्होंने कहा कि असफलता से घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार प्रयोग सफल नहीं होते, लेकिन उनसे मिली सीख आगे बढ़ने में मदद करती है। अंतरिक्ष में जाने वाला एक अंतरिक्ष यात्री भी अकेले सफलता हासिल नहीं करता, उसके पीछे पूरी टीम की मेहनत होती है।

वायुसेना प्रमुख ने शिक्षकों से कहा कि वे बच्चों को सवाल पूछने, नए प्रयोग करने और अपनी सोच के अनुसार काम करने का मौका दें। उन्होंने वर्ष 2047 में आजादी के 100 साल पूरे होने का जिक्र करते हुए छात्रों से देश के भविष्य के लिए बड़े सपने देखने की अपील की। इसके साथ ही, उन्होंने बच्चों को संदेश दिया कि सिर्फ अपना बायोडाटा मजबूत बनाने के पीछे न भागें, बल्कि अच्छा इंसान बनने पर भी ध्यान दें। सफलता मिलने पर विनम्र रहें, निडर होकर सवाल पूछें, ईमानदारी से मेहनत करें और मुश्किलों के सामने हार न मानें।

Explore Related Topics

Ashutosh Dixit Visit Education Beyond Marks Scientific Temperament

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News