Katehari Block Election: उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के कटेहरी ब्लॉक अध्यक्ष पद के चुनाव में सोमनाथ कन्नौजिया ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रत्याशी रामप्रीति को 115 वोटों से हराया। चुनाव में मिली इस जीत के बाद सोमनाथ कन्नौजिया के समर्थकों और कर्मचारियों में खुशी देखने को मिली।
चुनाव अधिकारी अवधेश सिंह की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया कराई गई। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। सोमनाथ कन्नौजिया को झाड़ू और रामप्रीति को फावड़ा चुनाव निशान दिया गया था। दोनों प्रत्याशियों ने कर्मचारियों का समर्थन पाने के लिए चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की थी।
मतदान में कुल 186 मतदाताओं में से 172 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतगणना के दौरान सोमनाथ कन्नौजिया को 143 वोट मिले, जबकि रामप्रीति को 28 वोट प्राप्त हुए। एक वोट निरस्त कर दिया गया। इस तरह सोमनाथ कन्नौजिया ने 115 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी ने उन्हें विजयी घोषित किया।
वहीं ब्लॉक कार्यकारिणी के अन्य पदों पर भी निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें ब्लॉक मंत्री पद पर संतोष कुमार सिंह और ब्लॉक कोषाध्यक्ष पद पर साधू राम को निर्विरोध चुना गया।
जीत के बाद कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस मौके पर संगठन के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई टीम सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को समझेगी और उनके समाधान के लिए आवाज उठाएगी। कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी मांगों को अधिकारियों तक पहुंचाना नई कार्यकारिणी की अहम जिम्मेदारी होगी।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें