Thursday, 19 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar Police Encounter: आधी रात गोलियों की गूंज, SP प्राची सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

Ambedkar Nagar Police Encounter: शिवबाबा बैरियर के पास रात करीब 12 बजे हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली सीधे पुलिस अधीक्षक (SP) प्राची सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी।
Bureau
Bureau News Desk
18 Nov 2026
12:11 PM
1 min read
Ambedkar Nagar Police Encounter: आधी रात गोलियों की गूंज, SP प्राची सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
अंबेडकरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
SP प्राची सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली
मुठभेड़ के बाद तीन पिस्टल, एक कार्बाइन और सात तमंचों समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद
पूर्वांचल में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क से जुड़ा बताया गया वाहिद अंसारी

Ambedkar Nagar Police Encounter: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। शिवबाबा बैरियर के पास रात करीब 12 बजे हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली सीधे पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। हालांकि, जैकेट की वजह से उनकी जान बच गई और वह सुरक्षित रहीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश वाहिद अंसारी घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वाहिद अंसारी गाजीपुर जिले के बहरियाबाद क्षेत्र का निवासी और अबू बकर का पुत्र बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक, वाहिद अंसारी पूर्वांचल में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क से जुड़ा था। वह बिल्ली इंदौरिया गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामलों में संलिप्तता के आरोप भी हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मौके से बड़ी संख्या में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी में तीन .32 बोर पिस्टल, एक 9 एमएम कार्बाइन, सात .315 बोर के देशी तमंचे, 24 जिंदा कारतूस और छह खोखा कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की एक पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

SP प्राची सिंह के कार्यकाल में छह महीने के भीतर यह दूसरी बड़ी मुठभेड़ बताई जा रही है। इससे पहले मां और चार बच्चों की सामूहिक हत्या के आरोपी आमिर को नेवरिया बाईपास के पास पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया था। उस घटना के दौरान SOG प्रभारी विनोद यादव की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी थी और पुलिसकर्मी घायल हुए थे। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने पूर्वांचल में अवैध हथियारों की सप्लाई और आपराधिक नेटवर्क को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।  

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar Police Encounter SP Prachi Singh Prachi Singh Bulletproof Jacket

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News