Thursday, 19 November 2026 | Lucknow | 29°C

Jaunpur News: अनियंत्रित स्कॉर्पियों ने कई लोगों को कुचला, दो की मौत, सात घायल

Jaunpur News: जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियों ने नौ लोगों को कुचल दिया।
Bureau
Bureau News Desk
18 Nov 2026
04:13 PM
1 min read
Jaunpur News: अनियंत्रित स्कॉर्पियों ने कई लोगों को कुचला, दो की मौत, सात घायल
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
जौनपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर
दो लोगों की मौत और सात गंभीर रूप से घायल
मुस्तफाबाद गांव में मातम
डीएम उमेश मिश्रा ने पहुंचकर जाना हाल

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियों ने नौ लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गयी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी उमेश मिश्रा भी घायलों का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार मुस्तफाबाद गांव में मनोज यादव और महेंद्र यादव के बीच जमीन को लेकर बीते तीन दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार को भी दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई थी। विवाद के दौरान गांव के कई लोग वहां पर मौजूद थे। ग्रामीणों के मुताबिक इसी बीच महेंद्र यादव का बेटा हाईवे की तरफ से तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो लेकर पहुंचा। बताया जा रहा है कि इस दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गयी और मौके पर मौजूद कई लोगों को चपेट में ले लिया।

इसके बाद स्कॉर्पियों बिजली के खंभे से टकराकर पलट गयी। इस हादसे में 20 वर्षीय अमित यादव पुत्र श्रवण यादव और 40 वर्षीय इंदू देवी पत्नी मनोज यादव की मौत हो गई। वहीं निलेश यादव (24), राजनाथ यादव (65), राजकुमार (45), साहब लाल (22), मनोज यादव (45), शांति यादव (20) और किशन यादव (16) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सक कुछ घायलों की हालत गंभीर बता रहे हैं।

घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। घटना महज सड़क दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई साजिश थी, दोनों पहलुओं पर छानबीन चल रही है। पुलिस घटनास्थल के हालात और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना की वजह पता लगाने में जुटी हुई है।  

Explore Related Topics

Jaunpur Road Accident Jaunpur News Jaunpur Scorpio Accident

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News