Thursday, 29 October 2026 | Lucknow | 29°C

Varanasi MLC Election Result: वाराणसी स्नातक एमएलसी सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा की जीत, जश्न का माहौल

Varanasi MLC Election Result: समाजवादी पार्टी ने वाराणसी स्नातक विधान परिषद सीट पर जीत दर्ज कर ली है। सपा उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा वाराणसी स्नातक विधान परिषद सीट पर विजयी घोषित कर दिये गये हैं।
Bureau
Bureau News Desk
29 Oct 2026
05:02 PM
1 min read
Varanasi MLC Election Result: वाराणसी स्नातक एमएलसी सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा की जीत, जश्न का माहौल
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
पहले चक्र से बनाए रखी बढ़त
मतगणना के दौरान हुआ हंगामा
आशुतोष सिन्हा की जीत, 19,932 वोटों से दर्ज की विजय
सपा कार्यकर्ता बोले:2027 में बनेगी अखिलेश यादव की सरकार

Varanasi MLC Election Result: वाराणसी में एमएलसी शिक्षक सीट हारने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के हाथ से स्नातक सीट भी फिस गयी है। समाजवादी पार्टी ने वाराणसी स्नातक विधान परिषद सीट पर जीत दर्ज कर ली है। सपा उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा वाराणसी स्नातक विधान परिषद सीट पर विजयी घोषित कर दिये गये हैं। अंतिम मतगणना के मुताबिक सपा उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा को कुल 55,046 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 19,932 वोटों से करारी शिकस्त दी। परिणाम घोषित होने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं, सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। मतगणना स्थल पर ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने जश्न मनाया।

वाराणसी में बुधवार से वाराणसी स्नातक विधान परिषद सीट पर शुरू हुई मतगणना गुरूवार तक जारी रही। आशुतोष सिन्हा ने मतगणना के दौरान शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। विभिन्न चक्रों में मतों की गणना में श्री सिन्हा और बीजेपी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह के बीच मतों का अंतर बना रहा। 16वें चक्र की गणना के बाद आशुतोष सिन्हा को 51,263 वोट मिले थे, जबकि केदारनाथ सिंह को 34,052 मत मिले। 17वें चक्र में आशुतोष सिन्हा के मत बढ़कर 51,513 हो गए, वहीं केदारनाथ सिंह को 34,114 वोट मिले। 18वें चक्र में आशुतोष सिन्हा को 51,624 और केदारनाथ सिंह को 34,648 मत मिले।

वहीं, 19वें चक्र में आशुतोष सिन्हा को 51,753 और केदारनाथ सिंह को 34,502 वोट प्राप्त हुए। मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। बुधवार सायं बीजेपी नेताओं, मंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल पर धरना-प्रदर्शन किया। स्नातक सीट पर आशुतोष सिन्हा की जीत के बाद समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने खुशी जताई। वाराणसी के साथ आसपास के जनपदों से भी सपा नेता और कार्यकर्ता मतगणना स्थल पहुंचे। सपा उम्मीदवार की जीत को समर्थकों ने महत्वपूर्ण बताते हुए आगामी राजनीतिक संभावनाओं पर भी चर्चा की। कुछ कार्यकर्ताओं ने दावा करते हुए कहा कि साल 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

Explore Related Topics

Varanasi MLC Election Result Ashutosh Sinha Victory Samajwadi Party Victory

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News