Thursday, 29 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: CM योगी का दावा, 2017 के बाद यूपी में बदली कनेक्टिविटी की तस्वीर, मेट्रो और हवाई सेवाओं का बढ़ा दायरा

UP News: मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सड़क, रेल और हवाई संपर्क का मतलब केवल एक जगह से दूसरी जगह पहुंचना ही नहीं है, बल्कि इससे लोगों का समय बचता है और विकास के नए अवसर भी मिलते हैं।
Bureau
Bureau News Desk
29 Oct 2026
02:38 PM
1 min read
UP News: CM योगी का दावा, 2017 के बाद यूपी में बदली कनेक्टिविटी की तस्वीर, मेट्रो और हवाई सेवाओं का बढ़ा दायरा
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 2017 के पश्चात अभूतपूर्व बढ़ोतरी से अवगत कराया
2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास की इन जीवन रेखाओं की स्थिति थी अत्यंत दयनीय
07 शहरों में जनजीवन को नई गति दे रही मेट्रो

UP News: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ सालो में सड़क, रेल, मेट्रो और हवाई सेवाओं का दायरा बढ़ा है। इससे लोगों के सफर को आसान बनाने के साथ ही व्यापार, रोजगार और पर्यटन के नए रास्ते खुलने की उम्मीद भी बढ़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के बाद प्रदेश में हुए इन बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने यूपी की तस्वीर बदल दी है और साथ ही बढा भी दी है। 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सड़क, रेल और हवाई संपर्क का मतलब केवल एक जगह से दूसरी जगह पहुंचना ही नहीं  है, बल्कि इससे लोगों का समय बचता है और विकास के नए अवसर भी मिलते हैं। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में इन सुविधाओं की स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन अब इनमें तेजी से सुधार हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में केवल डेढ़ एक्सप्रेस-वे थे, जबकि अब 10 एक्सप्रेस-वे संचालित हैं। पहले हवाई सेवाएं कुछ चुनिंदा शहरों तक ही सीमित थीं, लेकिन अब प्रदेश में 12 घरेलू और पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का उल्लेख किया गया है। इसी तरह, पहले यूपी के किसी शहर में मेट्रो सेवा नहीं थी, जबकि अब सात शहरों में मेट्रो चल रही है।

इन सुविधाओं का सीधा संबंध आम लोगों की जिंदगी से है। बेहतर सड़कें होने से किसान अपनी उपज को बड़ी मंडियों तक पहुंचा सकते हैं। कारोबारियों को सामान लाने-ले जाने में सुविधा मिलती है। वहीं, युवाओं के लिए पढ़ाई और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान हो सकती है।लआवागमन की बेहतर सुविधाओं से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। दूसरे शहरों से आने वाले पर्यटकों के कारण स्थानीय दुकानदारों, छोटे कारोबारियों और रोजगार से जुड़े लोगों को फायदा पहुंचने की संभावना रहती है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास की यह गति गांवों, कस्बों और शहरों तक लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है। उनके मुताबिक , हर क्षेत्र में अवसर बढ़ाना, कारोबार को मजबूत करना और परिवारों की खुशहाली बढ़ाना नए उत्तर प्रदेश की पहचान है। हालांकि, इन परियोजनाओं का असली लाभ तभी पूरी तरह दिखाई देगा, जब आम लोगों को सुरक्षित और सस्ता सफर मिले, ग्रामीण इलाकों में भी बेहतर संपर्क सुविधाएं पहुंचें और विकास के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ें।

Explore Related Topics

Uttar Pradesh Development Yogi Adityanath News UP Infrastructure Development

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News