Monday, 19 October 2026 | Lucknow | 29°C

Varanasi News: ट्रक ने स्काॅर्पियों में मारी टक्कर, विंध्याचल दर्शन कर लौटे रहे चार लोगों की मौत

Varanasi News: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई।
Bureau
Bureau News Desk
19 Oct 2026
02:32 PM
1 min read
Varanasi News: ट्रक ने स्काॅर्पियों में मारी टक्कर, विंध्याचल दर्शन कर लौटे रहे चार लोगों की मौत
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
रूपापुर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत
सेल्फी लेने के लिए रुकी थी स्कॉर्पियो
पीछे से बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर
हादसे में चार लोग घायल, एक की हालत नाजुक

Varanasi News: प्रदेश के वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रयागराज की ओर से आ रहे स्कॉर्पियो सवार लोग सोमवार सुबह ओवरब्रिज पर खड़े होकर फोटो ले रहे थे। तभी अचानक एक बेकाबू ट्रक ने स्कॉर्पियो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़े गये। वहीं हादसे में कार में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में आठ लोग माता विन्ध्याचल के दर्शन कर लौट रहे थे।

सोमवार सुबह रूपापुर ओवरब्रिज पर उन्होंने कार को रोक दिया। इसके बाद कार के बाहर निकलकर सभी सेल्फी लेने लगे। तभी अचानक प्रयागराज की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं चार लोग घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने स्कार्पियों में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतकों के पहचान कराने की कोशिश में जुटी हुई है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।  

Explore Related Topics

Varanasi News Roopapur Overbridge Accident UP News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News