Thursday, 19 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: CM योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले: रामभक्तों के खून से सने हैं इनके हाथ

UP News: मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस का इतिहास राम मंदिर का विरोध करने का रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने अयोध्या और सनातन आस्था को बदनाम करने का प्रयास किया।
Bureau
Bureau News Desk
18 Nov 2026
03:06 PM
1 min read
UP News: CM योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले: रामभक्तों के खून से सने हैं इनके हाथ
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
राम मंदिर को लेकर सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- रामभक्तों के खून से सने हैं इनके हाथ
योगी का दावा, 2029-30 तक यूपी बनेगा एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था
SIR पर बोले मुख्यमंत्री: पात्र मतदाताओं के नाम जुड़ें और मृत लोगों के नाम सूची से हटाए जाएं
अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले पर योगी का तंज

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए राम मंदिर और अयोध्या को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। एक निजी चैनल के 'राइजिंग भारत समिट' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस का इतिहास राम मंदिर का विरोध करने का रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने अयोध्या और सनातन आस्था को बदनाम करने का प्रयास किया। योगी ने कहा कि रामभक्तों के साथ हुए व्यवहार के लिए इन दलों को माफी मांगनी चाहिए।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एसआईआर, राम मंदिर ट्रस्ट, विपक्षी राजनीति और उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि 2029-30 तक उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। वहीं, 2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित उत्तर प्रदेश का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर कहा कि यह एक पारदर्शी और जरूरी प्रक्रिया है। इसके तहत मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाने चाहिए और पात्र भारतीय नागरिकों के नाम सूची में शामिल होने चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता योग्य मतदाताओं का नाम जुड़वाने में सहयोग करेगा। विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर योगी ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार मिलने पर कांग्रेस कभी ईवीएम, कभी निर्वाचन आयोग और कभी एसआईआर पर सवाल उठाती है। उनके मुताबिक, संवैधानिक संस्थाओं पर बिना प्रमाण आरोप लगाना उचित नहीं है।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े चंदे के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एक स्वायत्त ट्रस्ट है। मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई और सरकार ने एसआईटी गठित की। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर, दीपोत्सव, राम पथ, धर्म पथ और बेहतर हवाई व रेल कनेक्टिविटी जैसे विकास कार्यों का लाभ श्रद्धालुओं को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव के पीडीए में पंडितों को शामिल करने वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का वास्तविक चेहरा उसके नेताओं के बयानों से सामने आता है। योगी ने दादरी में सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान और पार्टी के अन्य नेताओं की टिप्पणियों का उल्लेख करते हुए सपा पर हिंदू समाज को लेकर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया।

सामाजिक परिवर्तन मोर्चे को लेकर पूछे गए सवाल पर योगी ने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस भाजपा को रोकने के लिए अपनी राजनीतिक रणनीति के तहत अन्य दलों को आगे कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दलित समाज का अपमान करने वाली राजनीति को अब जनता स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन के अनुरूप विकास की योजना तैयार की है। उनका लक्ष्य 2029-30 तक यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। इसमें युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता, किसानों की आय में मूल्य संवर्धन, श्रमिकों को सम्मानजनक मानदेय और व्यापारियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना शामिल है।

Explore Related Topics

Yogi Adityanath Yogi Adityanath News CM Yogi Statement

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News