Ambedkar Nagar News: जिले के भीटी ब्लॉक में सरकारी धान खरीद अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। क्षेत्र के विभिन्न धान क्रय केंद्रों पर किसानों से टोकन के आधार पर धान की तौल कराई जा रही है। अब तक चार क्रय केंद्रों के माध्यम से कुल 26 किसानों से 749 कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, बी-पैक्स भीटी पर पांच किसानों से 110 कुंतल धान खरीदा गया है।
वहीं, मुस्तफाबाद समिति पर छह किसानों से 159 कुंतल, जलालपुर परशुरामपुर समिति पर छह किसानों से 100 कुंतल और पिगिरियवा समिति पर नौ किसानों से 380 कुंतल धान की खरीद हुई है। भीटी धान क्रय केंद्र के प्रभारी नीरज त्रिपाठी ने बताया कि किसानों को निर्धारित टोकन के अनुसार धान तौल की सुविधा दी जा रही है। क्रय केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।
उन्होंने बताया कि धान खरीद के लिए संबंधित मिलों का अटैचमेंट भी पूरा हो चुका है। जल्द ही खरीदे गए धान से तैयार चावल का प्रेषण शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों के निर्देशानुसार पूरी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि किसानों को सरकारी खरीद केंद्रों पर समय से सुविधा मिले और उनकी उपज का व्यवस्थित तरीके से क्रय किया जा सके।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें