Ambedkar Nagar News: अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर स्थित अयोध्या मार्ग पर चोरों ने मंगलवार की रात एक फल की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब दो लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। बुधवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर दुकानदार के होश उड़ गए।
जानकारी के अनुसार, मीरानपुर अयोध्या मार्ग पर राहुल सोनकर की फल की दुकान है। मंगलवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे करीब दो लाख रुपये लेकर फरार हो गए। बुधवार सुबह जब राहुल सोनकर दुकान पहुंचे तो टूटा हुआ ताला देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखी नकदी गायब थी।
पीड़ित दुकानदार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस चोरों की पहचान कर घटना का खुलासा करने में जुटी है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें