Tuesday, 10 November 2026 | Lucknow | 29°C

Bihar News: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, बीडीओ समेत 15 अधिकारी निलंबित

Bihar News: पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित राज्यस्तरीय सहयोग शिविर के दौरान मुख्यमंत्री ने 15 अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया।
Bureau
Bureau News Desk
10 Nov 2026
03:46 PM
1 min read
Bihar News: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, बीडीओ समेत 15 अधिकारी निलंबित
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
बिहार में CM सम्राट चौधरी का एक्शन
CO, BDO और इंजीनियर भी शामिल
सहयोग शिविर में शिकायतें मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने की कार्रवाई
सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित राज्यस्तरीय सहयोग शिविर के दौरान मुख्यमंत्री ने 15 अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया। एक साथ 15 अधिकारियों के निलंबित किये जाने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

निलंबित होने वालों में अंचलाधिकारी (सीओ), प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), सहायक अभियंता, कनीय अभियंता और राजस्व कर्मचारी शामिल हैं। इस कार्रवाई में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सबसे अधिक नौ अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। वहीं, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के चार, ग्रामीण विकास विभाग के एक और नगर विकास एवं आवास विभाग के एक अधिकारी पर कार्रवाई हुई है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी जिलाधिकारियों, विभागीय सचिवों और मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि सहयोग पोर्टल पर आने वाली सभी शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण किया जाए। लोगों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान हो। मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों को बिना समाधान किए टालने वाले अफसरों के खिलाफ आगे भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहयोग कार्यक्रम में अलग-अलग जनपदों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों और जिलाधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने ऐसे प्रकरण भी आए, जिनमें सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का निस्तारण नहीं किया गया था। कई मामलों में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान न होने और अफसरों द्वारा लापरवाही की बात सामने आई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 15 अफसरों और कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया।

इन 15 अफसरों पर हुई कार्रवाई
जय प्रकाशः अंचल अधिकारी, हवेली खड़गपुर, मुंगेर।
अर्चना कुमारीः अंचल अधिकारी, टेटिया बंबर, मुंगेर।
रवि रंजनः बीडीओ, आरा सदर, भोजपुर।
संजीव कुमारः अंचल अधिकारी, कोढ़ा, कटिहार।

संतोष कुमार सुमनः अंचल अधिकारी, नवगछिया, भागलपुर।
पंकज कुमारः अंचल अधिकारी, फारबिसगंज, अररिया।
रमेश कुमारः अंचल अधिकारी, बोधगया, गया।
रंजीत कुमार उपाध्यायः अंचल अधिकारी, मखदुमपुर, जहानाबाद।
प्रियंका सिंहः अंचल अधिकारी, त्रिवेणीगंज, सुपौल।

वीणा वैशालीः कार्यपालक पदाधिकारी, निर्मली एवं सिमराही, सुपौल।
रोहित कुमार दुबेः सहायक अभियंता, शेखपुरा।
भोला नाथः कनीय अभियंता, मुजफ्फरपुर।
श्याम बाबू रायः कनीय अभियंता, पश्चिम चंपारण।
पवन कुमारः कनीय अभियंता, सीतामढ़ी।
शुभम कुमारः राजस्व कर्मचारी, गोपालगंज।

Explore Related Topics

Samrat Choudhary Bihar CM Samrat Choudhary Bihar Government News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News