Tuesday, 10 November 2026 | Lucknow | 29°C

Bareilly News: भाईदूज और छठ पर घर लौटना हुआ मुश्किल, हवाई टिकट आसमान पर और ट्रेनें फुल

Bareilly News: त्योहारों के कारण ट्रेनों और बसों में भीड़ लगातार बढ़ गई है। ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना टेढ़ी खीर हो गया है।
Bureau
Bureau News Desk
10 Nov 2026
04:42 PM
1 min read
Bareilly News: भाईदूज और छठ पर घर लौटना हुआ मुश्किल, हवाई टिकट आसमान पर और ट्रेनें फुल
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
बरेली होकर गुजरने वाली 20 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली
रेलवे ने बढ़ाई तैयारी, त्योहारों पर नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट का संकट
स्पेशल ट्रेनों में 30 फीसदी तक ज्यादा किराया
लालकुआं-उत्राण ट्रेन में लगेगा अतिरिक्त स्लीपर कोच

Bareilly News: दीपावली के बाद अब भाई दूज और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। त्योहारों के कारण ट्रेनों और बसों में भीड़ लगातार बढ़ गई है। ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना टेढ़ी खीर हो गया है। वहीं हवाई किराये में भी काफी बढ़ोतरी से लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। रेलवे की विशेष ट्रेनों में सामान्य ट्रेनों के मुकाबले लगभग 30 प्रतिशत तक ज्यादा किराया लिया जा रहा है। लेकिन यात्रियों के लिए राहतयह है कि बरेली होकर गुजरने वाली 20 से अधिक अप-डाउन विशेष ट्रेनों में सीटें खाली चल रही हैं।

इस बार रेलवे बरेली होकर कुल 72 विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। वहीं 102 नियमित ट्रेनों में सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे लगातार अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था कर रहा है। रेलवे विभाग ने बरेली होकर गुजरने वाली 10 विशेष ट्रेनों की समय-सारिणी जारी की है। बरेली से मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू और नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के लिए हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध है।

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव और इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन के मुताबिक जिन रूटों पर यात्रियों की मांग अधिक है, वहां अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने के लिए रेलवे ने रैक तैयार रखे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने ट्रेन संख्या 09129-30 लालकुआं-उत्राण विशेष ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का फैसला किया है। यह कोच 12 नवंबर से लगाया जाएगा। इससे छठ पूजा पर घर वापस लौटने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।  

Explore Related Topics

Bhai Dooj Train News Chhath Puja Special Trains Indian Railways Special Trains

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News