बरेली में भीख मांगते मिले दो कश्मीरी युवक हिरासत में, खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में दो कश्मीरी युवकों को संदिग्ध गतिविधियों के चलते हिरासत में लिया गया है। खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं, दस्तावेज सत्यापन जारी।


>बरेली जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो कश्मीरी युवकों को संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में हिरासत में लिया है। दोनों से पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।


>पुलिस के अनुसार, दोनों युवक अहलादपुर चौकी क्षेत्र के धीमरी गांव में एक मस्जिद में ठहरे हुए थे। रविवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए इज्जतनगर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह गांव में दो कश्मीरी युवक घर-घर भीख मांगते देखे गए थे। उनकी भाषा और बोलचाल को लेकर ग्रामीणों को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस के एक्स अकाउंट पर शिकायत दर्ज कराई गई।


>सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान दोनों युवक भीड़ में शामिल होकर नमाज पढ़ने लगे और नजरों से ओझल हो गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों से दोबारा सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम शौकत अली और सज्जाद बताया तथा खुद को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले का निवासी बताया।


>पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों युवक स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके और खुद को गरीब बताते हुए भीख मांगकर गुजारा करने की बात कहते रहे। उनके आधार कार्ड और तस्वीरें सत्यापन के लिए कश्मीर पुलिस को भेजी गई हैं। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों के सत्यापन और खुफिया जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

भूसा दान को लेकर बरेली बीएसए ने दी सफाई, कहा- यह आदेश नहीं बल्कि जनसहयोग का अभियान
बकरीद को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने की अपील, खुले में कुर्बानी और सोशल मीडिया पोस्ट से बचने की दी सलाह
बरेली हिंसा के एक हफ्ते बाद क्या है हालात डीएम ने जी जानकारी
बरेली में सपा के डेलीगेशन का विरोध, मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा- 'अशांति नहीं होने देंगे'
बरेली में इंटरनेट सस्पेंड, चार जिलों में हाई अलर्ट | दशहरा पर ड्रोन से निगरानी
बरेली हिंसा: डॉक्टर नफीस और बेटे समेत 8 गिरफ्तार, इंस्पेक्टर को धमकी का मामला भी गंभीर
बरेली हिंसा: शाहजहांपुर से आए दो आरोपियों का एनकाउंटर, अब तक 75 गिरफ्तार, तौकीर रजा मास्टरमाइंड
मौलाना शहाबुद्दीन ने पीएम मोदी और CM योगी पर बनी फिल्मों पर जताया विरोध
मौलाना तौकीर रजा का सरकार को अल्टीमेटम - अगर कार्रवाई नहीं हुई तो मुसलमान उतरेंगे सड़कों पर