बरेली हिंसा: शाहजहांपुर से आए दो आरोपियों का एनकाउंटर, अब तक 75 गिरफ्तार, तौकीर रजा मास्टरमाइंड

UP News: बरेली हिंसा मामले में पुलिस ने शाहजहांपुर से आए कुख्यात आरोपियों इदरीस और इकबाल का एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया। अब तक कुल 75 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि मास्टरमाइंड तौकीर रजा पर जांच का शिकंजा कस रहा है।


>उत्तर प्रदेश के बरेली में हुई हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शाहजहांपुर से आए दो आरोपियों इदरीस और इकबाल का रविवार को सीबीगंज थाना क्षेत्र में एनकाउंटर किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में उनके पैरों में गोली लगी। पुलिस ने घटनास्थल से एसपी सिटी के गनर से लूटी गई गन और एंटी फ्लेयर गन भी बरामद की है।


>जानकारी के मुताबिक, इदरीस पर पहले से 30 और इकबाल पर 17 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और अब उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि ये दोनों हिंसा फैलाने के लिए शाहजहांपुर से बरेली आए थे।


>अब तक पुलिस कुल 75 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि हिंसा से जुड़ी एफआईआर में 3000 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि अभी और सैकड़ों गिरफ्तारियां बाकी हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा बताया जा रहा है, जिस पर आरोप है कि उसने लंबे समय से इस हिंसा की योजना बनाई थी।


>पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि प्रशासन ने पहले ही लोगों को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं मानी गई। नतीजतन, प्रदर्शन के नाम पर हिंसा भड़क उठी और करीब आधे घंटे तक बरेली दहशत में रहा।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

भूसा दान को लेकर बरेली बीएसए ने दी सफाई, कहा- यह आदेश नहीं बल्कि जनसहयोग का अभियान
बकरीद को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने की अपील, खुले में कुर्बानी और सोशल मीडिया पोस्ट से बचने की दी सलाह
बरेली में भीख मांगते मिले दो कश्मीरी युवक हिरासत में, खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
बरेली हिंसा के एक हफ्ते बाद क्या है हालात डीएम ने जी जानकारी
बरेली में सपा के डेलीगेशन का विरोध, मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा- 'अशांति नहीं होने देंगे'
बरेली में इंटरनेट सस्पेंड, चार जिलों में हाई अलर्ट | दशहरा पर ड्रोन से निगरानी
बरेली हिंसा: डॉक्टर नफीस और बेटे समेत 8 गिरफ्तार, इंस्पेक्टर को धमकी का मामला भी गंभीर
मौलाना शहाबुद्दीन ने पीएम मोदी और CM योगी पर बनी फिल्मों पर जताया विरोध
मौलाना तौकीर रजा का सरकार को अल्टीमेटम - अगर कार्रवाई नहीं हुई तो मुसलमान उतरेंगे सड़कों पर