लहसुन बोवाई विवाद बना खौफनाक कांड! दो किशोरों की हत्या, परिवार संग जलकर खाक

Behraich News: बहराइच में लहसुन की बोवाई से इनकार पर खौफनाक घटना – दो किशोरों की हत्या, फिर आरोपी ने परिवार सहित आत्मदाह किया।


>बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के निंदुनपुरवा टेपरहा गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। खेत में लहसुन की बोवाई से इनकार करने पर एक ग्रामीण ने दो किशोरों की धारदार हथियार से हत्या कर दी और इसके बाद खुद को परिवार सहित कमरे में बंद कर जिंदा आग के हवाले कर दिया। इस दर्दनाक घटना में आरोपी सहित उसकी पत्नी व दो बेटियां जिंदा जल गईं, जबकि चार मवेशियों की भी झुलसकर मौत हो गई।


>कैसे हुआ हादसा


>गांव निवासी विजय कुमार खेती-बाड़ी और पशुपालन करता था। बुधवार सुबह उसने खेत में लहसुन बोने के लिए गांव के सूरज यादव (14) पुत्र लच्छीराम और सनी वर्मा (13) पुत्र ओमप्रकाश को बुलाया। लेकिन दोनों किशोरों ने नवरात्र के अंतिम दिन घर के काम का हवाला देकर खेत में काम करने से मना कर दिया। इस पर विजय कुमार गुस्से से बौखला गया और आंगन में ही गड़ासे से दोनों की हत्या कर दी।


>इसके बाद आरोपी ने खौफनाक कदम उठाते हुए खुद को पत्नी और दो बेटियों सहित कमरे में बंद कर घर में आग लगा दी। देखते ही देखते पूरा घर आग की लपटों में घिर गया। अंदर से चीख-पुकार सुनकर गांव वाले पहुंचे तो आंगन में खून से लथपथ दो लाशें पड़ी देख दहशत में आ गए।


>दमकल और पुलिस की कोशिश


>घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड और रामगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक अंदर मौजूद सभी लोग जलकर खाक हो चुके थे। रामगांव थाना अध्यक्ष ने पुष्टि की कि दो किशोरों की हत्या गड़ासे से की गई है, जबकि कमरे से विजय यादव, उसकी पत्नी और दो बेटियों के शव बरामद किए गए।


>प्रशासनिक अधिकारी मौके पर


>घटना की जानकारी मिलने पर उप जिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी और पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच की जा रही है।



 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

बहराइच में संपत्ति विवाद बना खूनखराबा, बेटे ने की कुल्हाड़ी से माता-पिता समेत चार की हत्या
बहराइच में भेड़ियों के हमले के बाद प्रशाशन का चला डंडा, हटाए गए डीएफओ
रामगोपाल हत्याकांड: महराजगंज हिंसा से अदालत के फैसले तक पूरी रिपोर्ट
बहराइच हिंसा मामले में सरफ़राज़ को मिली फांसी की सजा, 9 को उम्रकैद
एसएसबी ने भारत नेपाल सीमा पर चरस तस्कर को किया गिरफ्तार, 45 लाख की अवैध चरस बरामद
बहराइच में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद
बहराइच में अस्थि विसर्जन के दौरान पलटी नाव, पति और दो परिचितों की डूबकर दर्दनाक मौत
मासूम बच्चियों को बनाता था हैवानियत का शिकार, गिरफ्त में आया साइको दरिंदा
रोक के बावजूद मजार पर लगा हुजूम: बहराइच में मजार पर लगा मेला