सीवान सड़क हादसा: गश्ती के दौरान BSAP जवान की मौत

Siwan News: सीवान के छोटपुर हाईवे पर गश्ती के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से BSAP जवान मधुप कुमार की मौत। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी।


>सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के गश्ती के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से BSAP-2 के जवान मधुप कुमार की मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की पहचान में जुट गई है।


>घटना छोटपुर हाईवे पर सुबह करीब 4:30 से 5 बजे के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, मृतक जवान मधुप कुमार सराय ओपी में पदस्थापित थे और अपने थाने के एक एएसआई के साथ रात्रि गश्ती पर निकले थे। गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया। इसके बाद जवान क्षेत्र में उसी वाहन की तलाश कर रहे थे।


>इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने मधुप कुमार को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


>सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने वीडियो बयान और प्रेस रिलीज के माध्यम से घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हादसा छोटपुर स्थित जाकिर साईं के घर के पास हुआ। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और संभावित मार्गों पर नाकेबंदी की गई है। अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नुसरत करेंगी ज्वाइन नौकरी पर क्या हिजाब विवाद पर खत्म होगी राजनीती ?
नितीश कुमार के हिजाब मामले पर क्या बोले नुसरत के कॉलेज प्रिंसिपल
नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद झट से हुआ विभागों का बंटवारा
नितीश कुमार पर इकरा हसन और प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस के पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने दिया विवादित बयान, अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में विधायकों और MLC को 8,300 रुपये मिलेगा मासिक टेलीफोन भत्ता, राज्यपाल ने 11 बिलों को मंजूरी दी
तेजस्वी यादव राज्यपाल के अभिभाषण से अनुपस्थित, एनडीए ने उठाए सवाल
बिहार में 400 माफिया की संपत्ति जब्त की तैयारी, 1208 की दूसरी सूची भी तैयार
बिहार में सरकारी नौकरी की प्रक्रिया हुई तेज नीतीश कुमार ने दिया 31 दिसंबर तक अधियाचना भेजने का निर्देश