Wednesday, 11 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Ambedkar Nagar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज के निकट कम्हरिया-ज​​हांगीरगंज मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
Bureau
Bureau News Desk
11 Nov 2026
12:15 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
अम्बेडकरनगर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत
तीन लोगों की दर्दनाक मौत और तीन गंभीर घायल
जहांगीरगंज-कम्हरिया मार्ग पर हादसे से मचा कोहराम
मृतकों के परिवारों में पसरा मातम

Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज के निकट कम्हरिया-ज​​हांगीरगंज मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मृतकों की पहचान जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बिशनपुर बजदहा गांव निवासी राजकुमार पुत्र चुन्नीलाल, संजय निषाद पुत्र रामबचन तथा आलापुर थाना क्षेत्र के मकरहीं गांव निवासी सौरभ पुत्र रमेश के रूप में हुई है। वहीं घायलों में ओमप्रकाश पुत्र हरखू, संहसा गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र श्रीपति तथा मकरहीं गांव निवासी रमेश शामिल हैं। एक अन्य घायल की पहचान नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रितेश पांडेय और उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. उदय चंद यादव ने स्वास्थ्य टीम के साथ घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

सभासद बाल गोविंद त्रिपाठी, मिकी दुबे, सानू दुबे, सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष राहुल उपाध्याय, पूर्व प्रधान देवव्रत मिश्र और बसपा नेता जयप्रकाश मौर्य समेत कई लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। तीन मौतों से इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के घरों में चीख-पुकार मची है। भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को ऐसा जख्म दिया है, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Jahangirganj Road Accident Ambedkar Nagar Accident

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News