Sunday, 08 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: SP प्राची सिंह ने जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बांटी मिठाई और पटाखे

Ambedkar Nagar News: पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर प्राची सिंह एवं उनकी माताजी ने शहजादपुर में सड़क किनारे बांस से हस्तनिर्मित घरेलू उपयोग की वस्तुएं तैयार कर परिवार का भरण-पोषण करने वाली महिलाओं और बच्चों के बीच दीपावली की खुशियां बांटीं।
Bureau
Bureau News Desk
08 Nov 2026
02:17 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: SP प्राची सिंह ने जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बांटी मिठाई और पटाखे
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
एसपी प्राची सिंह अपनी माताजी के साथ शहजादपुर पहुंचीं
घरेलू सामान बनाकर परिवार चलाने वाली महिलाओं और बच्चों को बांटे उपहार
जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर आई मुस्कान
महिलाओं और बच्चों को मिठाइयां, पटाखे वितरित की

Ambedkar Nagar News: दीपावली का त्योहार खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के जीवन में रोशनी लाने का संदेश देता है। इसी मानवीय भावना की मिसाल पेश करते हुए अंबेडकरनगर की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने अपनी माताजी के साथ जरूरतमंद परिवारों के बीच दीपावली की खुशियां साझा कीं। उनका यह प्रयास समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और सेवा भावना का संदेश दे गया।

दीपावली पर एसपी प्राची सिंह अपनी माताजी के साथ शहजादपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने सड़क किनारे बांस से हस्तनिर्मित घरेलू उपयोग की वस्तुएं तैयार कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाली महिलाओं और उनके बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बच्चों को मिठाइयां, पटाखे तथा अन्य त्योहार से जुड़ी आवश्यक सामग्री वितरित की। एसपी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

ab2.jpg

एसपी प्राची सिंह और उनकी माताजी के इस आत्मीय प्रयास से जरूरतमंद परिवारों के बीच भी दीपावली का उत्साह देखने को मिला। त्योहार के मौके पर मिले उपहारों से महिलाओं और बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। गौरतलब है कि दीपावली केवल दीप जलाने और उत्सव मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां बांटने का अवसर भी है। एसपी प्राची सिंह की इस पहल ने इसी संदेश को मजबूत किया कि छोटी-सी मदद और अपनापन किसी के त्योहार को यादगार बना सकता है। 

Explore Related Topics

Prachi Singh IPS Ambedkar Nagar News SP Prachi Singh

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News