Sunday, 08 November 2026 | Lucknow | 29°C

Lucknow News: होमगार्ड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर दिया धरना

Lucknow News: दीपावली के अवसर पर रविवार को राजधानी के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के पास बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। अभ्यर्थियों ने पोस्टर और बैनर लेकर धरना प्रदर्शन किया।
Bureau
Bureau News Desk
08 Nov 2026
02:13 PM
1 min read
Lucknow News: होमगार्ड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर दिया धरना
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
होमगार्ड भर्ती-2025 के अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार
15 से 20 हजार पद खाली रहने का जताया अनुमान
पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद प्रदर्शनकारियों को इको गार्डन भेजा गया
गांधी प्रतिमा पर दिया धरना

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होमगार्ड भर्ती-2025 की प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। दीपावली के अवसर पर रविवार को राजधानी के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के पास बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। अभ्यर्थियों ने पोस्टर और बैनर लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार से भर्ती प्रक्रिया में रिक्त रह गए पदों पर प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग की है। 

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि अन्य भर्तियों में चयन होने के बाद होमगार्ड भर्ती के लगभग 15 से 20 हजार पद खाली रह गए हैं। ऐसे में इन रिक्त पदों को भरने के लिए वेटिंग लिस्ट जारी की जानी चाहिए, जिससे लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिल सके। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। उनका कहना है कि सरकार को रिक्त पदों की स्थिति स्पष्ट करते हुए प्रतीक्षा सूची जारी करने पर निर्णय लेना चाहिए।

हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को पुलिस ने बसों के जरिए इको गार्डन भेज दिया। उल्लेखनीय है कि अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। उनका कहना है कि भर्ती में रिक्त रह गए पदों पर प्रतीक्षा सूची जारी होने से कई युवाओं को नौकरी मिलने की उम्मीद है।  

Explore Related Topics

UP Home Guard Recruitment 2025 Home Guard Waiting List Lucknow Protest

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News