Sunday, 08 November 2026 | Lucknow | 29°C

PM Narendra Modi: बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, बोले: देश नक्सलवाद से मुक्त

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह पहली दीपावली है, जब देश पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। उन्होंने इसे सुरक्षा बलों के अथक प्रयासों और वीरता का ही परिणाम बताया।
Bureau
Bureau News Desk
08 Nov 2026
01:00 PM
1 min read
PM Narendra Modi: बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, बोले: देश नक्सलवाद से मुक्त
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बलों के जवानों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां
नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षाबलों के बलिदान और साहस को किया सलाम
जवानों के साथ दिवाली मनाना मेरे लिए यादगार: पीएम मोदी
2014 से जवानों के साथ दीपावली मना रहे पीएम मोदी

PM Modi Bastar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल प्रकाश के पर्व दीपावली पर छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे। पीएम मोदी ने बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दिवाली का पर्व मनाया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने जवानों से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में उनके अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान की जमकर सराहना भी की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह पहली दीपावली है, जब देश पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। उन्होंने इसे सुरक्षा बलों के अथक प्रयासों और वीरता का ही परिणाम बताया।

जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके साथ बिताई गई हर दिवाली उनके लिए यादगार रही है। इस बार वह देश के वीर सैनिकों के साथ दीपावली का पावन पर्व मनाने के लिए बस्तर की धरती पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर कभी नक्सली आतंक से प्रभावित था, लेकिन सुरक्षा बलों के जवानों के प्रयासों, उनके बलिदान और समर्पण से नक्सलवाद का अंत हो सका है। नक्सलवाद खत्म होने के बाद अब इस क्षेत्र में विकास की नई लहर दिखाई दे रही है।

pm modi.png

पीएम मोदी ने कहा कि दीपावली एक ऐसा पर्व है, जब परिवार के सभी लोग एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने के लिए घर लौटते हैं। लेकिन देश की सुरक्षा में तैनात जवान राष्ट्र की रक्षा करने के लिए परिवार से दूर रहता है। पीएम मोदी ने कहा कि देश की सीमाओं और देश के भीतर सुरक्षा करने वाले समस्त जवान मेरे ही परिवार के सदस्य हैं।

साल 2014 से जवानों के साथ दीपावली मना रहे पीएम मोदी
साल 2014 में सत्ता संभालने के बाद से लेकर अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल सुरक्षा बलों के बीच दीपावली का पावन पर्व मनाते हैं।  
2014ः सियाचिन, लद्दाख में जवानों के साथ दीपावली मनाई।
2015ः पंजाब के अमृतसर स्थित डोगराई युद्ध स्मारक पहुंचे।
2016ः हिमाचल प्रदेश के सुमदो में सेना और आईटीबीपी जवानों के साथ त्योहार मनाया।
2017ः जम्मू-कश्मीर की गुरेज घाटी में जवानों के बीच पहुंचे।
2018ः उत्तराखंड के हर्षिल में सैनिकों के साथ दीपावली मनाई।
2019ः जम्मू-कश्मीर के राजौरी में जवानों के साथ त्योहार मनाया।
2020ः राजस्थान के जैसलमेर स्थित लोंगेवाला बॉर्डर पोस्ट पहुंचे।
2021ः जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में जवानों के साथ दीपावली मनाई।
2022ः लद्दाख के कारगिल में सैनिकों के बीच पहुंचे।
2023ः हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में जवानों के साथ दीपावली मनाई।
2024ः गुजरात के कच्छ में सुरक्षा बलों के साथ त्योहार मनाया।
2025ः आईएनएस विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई।
2026ः छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के साथ दिवाली का पर्व मनाया।  

Explore Related Topics

PM Narendra Modi Diwali Celebration 2026 PM Modi Bastar Visit

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News