Sunday, 08 November 2026 | Lucknow | 29°C

Shri Prakash Mani Tripathi: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन, CM योगी ने जताया दुख

Shri Prakash Mani Tripathi: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद और भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का रविवार को निधन हो गया।
Bureau
Bureau News Desk
08 Nov 2026
01:39 PM
1 min read
Shri Prakash Mani Tripathi: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन, CM योगी ने जताया दुख
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
दिल्ली के मेदांता अस्पताल में 11:15 बजे ली अंतिम सांस
दो बार देवरिया से सांसद रहे थे श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी
बेटे और मौजूदा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक पोस्ट लिखकर दी श्रद्धांजलि
दो बार देवरिया से सांसद चुने गए थे श्रीप्रकाश मणि

Shri Prakash Mani Tripathi: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद और भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का रविवार को निधन हो गया। श्री त्रिपाठी ने नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में रविवार सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से देवरिया समेत पूरे पूर्वांचल में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। 

222.png

लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी देवरिया सदर लोकसभा सीट से साल 1996 और 1999 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गये थे। सेना में सेवाएं देने के बाद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने राजनीति के जरिए जनसेवा में अहम योगदान दिया। वह अपनी सादगी और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद किये जाएंगे। 

1211.png

पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन की जानकारी उनके बेटे और देवरिया सदर सीट से सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। शशांक मणि त्रिपाठी ने पिता को जीवन का मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बताया और लिखा कि उनका जाना केवल पिता को खोना नहीं, बल्कि जीवन के मजबूत संबल का बिछड़ना है। अपने पोस्ट में उन्होंने आगे कहा कि पिता का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति समर्पित रहा। देवरिया की जनता के साथ उनका आत्मीय रिश्ता हमेशा याद किया जाएगा।

शशांक मणि त्रिपाठी ने ईश्वर से पिता की आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। शशांक मणि त्रिपाठी ने यह भी बताया कि उनके पिता का पार्थिव शरीर देवरिया लाया जाएगा। अंतिम संस्कार के संबंध में बाद में जानकारी साझा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी साल जून माह में देवरिया दौरे के दौरान अचानक श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के आवास पहुंचे थे और शिष्टाचार भेंट की थी। जिसकी तस्वीरें भी काफी चर्चा में रही थीं।  

Explore Related Topics

Shri Prakash Mani Tripathi Lieutenant General Prakash Mani Tripathi Deoria Former MP

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News