Sunday, 08 November 2026 | Lucknow | 29°C

Pratapgarh News: धीरेंद्र शास्त्री की श्रीराम कथा की तैयारियां तेज, IG ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Pratapgarh News: बाबा बागेश्वर 16 नवंबर को कुंडा के बेंती पहुंचेंगे। बेंती में 17 से 19 नवंबर तक तीन दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बेंती राजमहल के पास भव्य पंडाल सजाया जा रहा है।
Bureau
Bureau News Desk
08 Nov 2026
01:22 PM
1 min read
Pratapgarh News: धीरेंद्र शास्त्री की श्रीराम कथा की तैयारियां तेज, IG ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
16 नवंबर को कुंडा पहुंचेंगे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर
17 से 19 नवंबर तक होगा श्रीराम कथा का आयोजन
20 नवंबर को लगेगा दिव्य दरबार
राजा भैया करा रहे हैं कार्यक्रम

Pratapgarh News: जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बाबा बागेश्वर 16 नवंबर को कुंडा के बेंती पहुंचेंगे। बेंती में 17 से 19 नवंबर तक तीन दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बेंती राजमहल के पास भव्य पंडाल सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर जर्मन हैंगर तकनीक से विशाल पंडाल लगाए जा रहे हैं। कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की ओर से श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। 

प्रयागराज आईजी अजय कुमार मिश्रा कार्यक्रम की तैयारियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए प्रतापगढ़ पहुंचे। उनके साथ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय भी उपस्थित रहे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बेंती में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी हासिल की।

निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकासी के रास्ते, पार्किंग के साथ ही कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा का जायजा लिया गया। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद आईजी अजय कुमार मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। आईजी ने भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिये।

सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां समय से पूरी करने का कहा गया है जिससे कि आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। इससे पूर्व बागेश्वर धाम पीठाधीष्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी बेंती में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी थी। धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक 17, 18 और 19 नवंबर को वह दोपहर 2 बजे से लेकर सायं पांच बजे तक श्रीराम कथा का प्रवचन होगा। इसके बाद 20 नवंबर को प्रातःकाल दस बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक दिव्य दरबार आयोजित होगा।   

Explore Related Topics

Dhirendra Krishna Shastri Bageshwar Dham Sarkar Pratapgarh News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News