Wednesday, 04 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव के बीच दिवाली पर चमका ज्वेलरी बाजार, 9 कैरेट के गहनों की बढ़ी मांग

Ambedkar Nagar: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते कम बजट वाले गहनों की खरीददारी मे जुटे ग्राहक
Bureau
Bureau News Desk
04 Nov 2026
03:03 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव के बीच दिवाली पर चमका ज्वेलरी बाजार, 9 कैरेट के गहनों की बढ़ी मांग
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
दिवाली पर ज्वेलरी बाजार में बढ़ी रौनक
महंगे सोने के बीच 9 कैरेट गहनों की मांग बढ़ी
कम बजट में गहने खरीद रहे ग्राहक
सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी

Ambedkar Nagar News: दिवाली और धनतेरस का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद ज्वेलरी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। लोग त्योहार पर शुभ खरीदारी के लिए सोने-चांदी के गहने और पूजन से जुड़े समान खरीदने पहुंच रहे हैं। इस बार बाजार में सबसे खास बात यह है कि महंगे सोने के कारण लोग कम बजट वाले गहनों की ओर रुख कर रहे हैं।

ज्वेलरी कारोबारियों के मुताबिक, इन दिनों नौ कैरेट सोने के गहनों की मांग बढ़ रही है। कम कीमत में पसंदीदा डिजाइन के गहने मिलने कि वजह से ग्राहक इन्हें पसंद कर रहे हैं। सोने के बढते दामो के चलते लोग अपनी जेब के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोने की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये से बढ़कर 1.60 लाख रुपये तक पहुंच गई है। ऐसे में कम वजन और कम कीमत वाले गहनों की मांग बढ़ गई है।

वहीं, चांदी के भाव में गिरावट के बाद ग्राहकों में खरीदारी को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। धनतेरस पर चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की मांग अधिक है। इसके अलावा पुराने चांदी के सिक्के और पूजा में इस्तेमाल होने वाली चांदी की वस्तुएं भी लोग खरीद रहे हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस और दीपावली के दिन बाजार में ग्राहकों की संख्या और बढ़ेगी। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों पर नए डिजाइन के गहने और चांदी की पूजा सामग्री सजानी शुरू कर दी है।

Explore Related Topics

Gold and Silver Rates Diwali Jewellery Shopping Festival Shopping

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News