Tuesday, 03 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: किसानों को मुफ्त मिले लहसुन और आलू के बीज, उद्यान विभाग ने किया वितरण

Ambedkar Nagar News: किसानों को खेती-किसानी में मदद देने और उन्हें अच्छी पैदावार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उद्यान विभाग की ओर से निशुल्क लहसुन और आलू के बीज बांटे गए।
Bureau
Bureau News Desk
03 Nov 2026
02:39 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: किसानों को मुफ्त मिले लहसुन और आलू के बीज, उद्यान विभाग ने किया वितरण
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
उद्यान विभाग ने किसानों को बांटे मुफ्त बीज
350 किसानों को मिला योजना का लाभ
खेती-किसानी में किसानों को मिलेगी मदद
35 कुंतल लहसुन का हुआ वितरण

Ambedkar Nagar News: किसानों को खेती-किसानी में सहायता देने और उन्हें अच्छी पैदावार के लिए प्रोत्साहित करने के लक्ष्य से उद्यान विभाग की ओर से मुफ्त लहसुन और आलू के बीज बांटे गए। सोमवार और मंगलवार को आयोजित वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। विभाग की इस पहल से किसानों को बुआई के लिए बीज मिले, जिससे उन्हें खेती की तैयारी में बेहतर मदद मिलेगी।

विभाग की ओर से पंजीकृत किसानों को कुल 35 कुंतल लहसुन के बीज निशुल्क वितरित किए गए। इस दौरान करीब 350 किसानों को लहसुन दिया गया। वहीं, आलू की खेती करने वाले किसानों के लिए 109 कुंतल बीज भी वितरण के लिए उपलब्ध कराया गया था। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का पहले पंजीकरण किया गया। इसके बाद पात्र किसानों को मुफ्त बीज दिए गए।

किसानों को खेती के लिए समय पर बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे किसानों को बुआई के लिए बीज खरीदने पर होने वाले खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग की ओर से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी जागरूक किया गया।

वितरण कार्यक्रम के दौरान जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक अमरनाथ और उद्यान निरीक्षक राकेश कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों से विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने और उन्नत खेती के तरीकों को अपनाने की अपील की। साथ ही बेहतर खेती के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

Explore Related Topics

Farmers Support Scheme Government Agriculture Scheme 350 Farmers Benefited

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News