Monday, 02 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: BJYM के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन सिंह का लखनऊ में भव्य स्वागत

UP News: भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं रामराज्य अयोध्या के संस्थापक हर्षवर्धन सिंह का लखनऊ के 1090 चौराहे पर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
Bureau
Bureau News Desk
02 Nov 2026
04:53 PM
1 min read
UP News: BJYM के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन सिंह का लखनऊ में भव्य स्वागत
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
BJYM के राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन सिंह का लखनऊ में स्वागत
कार्यकर्ताओं ने दी नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं
संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रहे मौजूद

UP News: भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं रामराज्य अयोध्या के संस्थापक हर्षवर्धन सिंह का लखनऊ के 1090 चौराहे पर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व संभालने के बाद पहली बार अयोध्या आगमन के दौरान उनका स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष एवं भाजपा लखनऊ महानगर के नगर उपाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं भाजपा लखनऊ के जिला महामंत्री धीरेन्द्र पाण्डेय 'धीरू', भाजपा लखनऊ के जिला महामंत्री गौरव सिंह चौहान और भाजपा युवा मोर्चा आगरा के जिला उपाध्यक्ष अनिकेत तोमर सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

up news1.jpg

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर बधाई दी और उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

अभिनंदन कार्यक्रम के बाद हर्षवर्धन सिंह 1090 चौराहे से अयोध्या के लिए रवाना हो गए। कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा युवा मोर्चा से जोड़ने का संकल्प दोहराया।

Explore Related Topics

Harshvardhan Singh BJYM National General Secretary BJP Yuva Morcha

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News