Monday, 02 November 2026 | Lucknow | 29°C

KGMU Conversion Case: SGPGI तक पहुंचे केजीएमयू धर्मांतरण मामले के तार, कई प्रोफेसर और मेडिकल स्टाफ जांच के घेरे में

KGMU Conversion Case: केजीएमयू के इस प्रकरण के तार अब संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) तक पहुंचन की बात सामने आ रही है।
Bureau
Bureau News Desk
02 Nov 2026
01:16 PM
1 min read
KGMU Conversion Case: SGPGI तक पहुंचे केजीएमयू धर्मांतरण मामले के तार, कई प्रोफेसर और मेडिकल स्टाफ जांच के घेरे में
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
STF की रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
लखनऊ से आगरा-सहारनपुर तक फैले नेटवर्क की जांच तेज
आगरा मेडिकल कॉलेज से भी जुड़े मामले के तार
संस्थानों की आंतरिक व्यवस्था भी जांच के घेरे में

KGMU Conversion Case: राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में सामने आए धर्मांतरण और शोषण के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। केजीएमयू के इस प्रकरण के तार अब संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) तक पहुंचन की बात सामने आ रही है। एसटीएफ की रिपोर्ट में इस संबंध में कई अहम तथ्यों का उल्लेख किया गया है। शासन के निर्देश पर अब कुछ प्रोफेसरों और मेडिकल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

एसटीएफ की रिपोर्ट के मुताबिक केजीएमयू के पैथोलॉजी विभाग में एडिशनल प्रोफेसर सुमायरा कयूम की धर्मांतरण नेटवर्क में अहम भूमिका सामने आई है। सुमायरा मूूल रूप से कश्मीर की रहने वाली है। उसका पति खलीकुर्रहमान जो एसजीपीजीआई के हेमेटोलॉजी विभाग में प्रोफेसर हैं। बताया जा रहा है कि सुमायरा और उसका पति खलीकुर्रहमान मिलकर अपने-अपने मेडिकल संस्थानों में हिंदू छात्र-छात्राओं का शोषण करते और कराते हैं।

इस मामले का खुलासा होने के बाद केजीएमयू और एसजीपीजीआई प्रशासन में हलचल मची हुई है। दोनों संस्थानों की आंतरिक समितियों ने जांच शुरू कर दी है। शासन स्तर पर भी पूरे प्रकरण की समीक्षा हो रही है। एसटीएफ की जांच रिपोर्ट में आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज का भी जिक्र है। जांच रिपोर्ट के अनुसार साल 2012 से 2016 के बीच के मेडिकल बैच के कुछ छात्रों और इस्लामिक मेडिकोज नाम से प्रकाशित एक पुस्तक का संदर्भ भी सामने आया है।

जांच एजेंसी डॉ. सैम अनीस के साथ रमीज, रिजवान मलिक और अदनान अंसारी के संपर्कों की भी खोजबीन कर रही है। इस मामले में इन लोगों के बीच की गतिविधियों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। आरोपी के सहारनपुर से संबंध सामने आने के बाद एसटीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने जांच और तेज कर दी है। आरोपी की पुरानी शैक्षिक फाइलों, मेडिकल शिक्षा के दौरान बने संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

रिपोर्ट में डॉ. सैम अनीस द्वारा 19 हिंदू युवतियों से दुष्कर्म की बात स्वीकार करने का भी जिक्र है। जांच रिपोर्ट में केजीएमयू के कुछ अफसरों और पूर्व पदाधिकारियों के उल्लेख के बाद संस्थान की आंतरिक व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने की कोशिश में जुटी हैं। जांच को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है और रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 

Explore Related Topics

KGMU News KGMU Conversion Case SGPGI Lucknow

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News