Wednesday, 04 November 2026 | Lucknow | 29°C

Lakshmi Narayan Rajyog: धनतेरस पर बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन तीन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Lakshmi Narayan Rajyog: छह नवंबर 2026 को धनतेरस के दिन बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष में इस योग को धन, समृद्धि, बुद्धि और सुख-सुविधाओं का प्रतीक माना जाता है।
Bureau
Bureau News Desk
04 Nov 2026
01:59 PM
1 min read
Lakshmi Narayan Rajyog: धनतेरस पर बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन तीन राशियों की चमक सकती है किस्मत
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
6 नवंबर को बुध और शुक्र की युति से बनेगा शुभ संयोग
लक्ष्मी नारायण राजयोग को ज्योतिष में शुभ
कारोबार और आर्थिक मामलों में मिल सकते हैं तरक्की के नए अवसर
इस योग को माना जाता है धन, समृद्धि, बुद्धि और सुख-सुविधाओं का प्रतीक

Lakshmi Narayan Rajyog: धनतेरस का त्योहार इस बार ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार छह नवंबर को धनतेरस के दिन बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष में इस योग को धन, समृद्धि, बुद्धि और सुख-सुविधाओं का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस शुभ संयोग का सकारात्मक प्रभाव कुछ राशि के जातकों के जीवन पर पड़ सकता है।

खासतौर पर मेष, तुला और धनु राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक लाभ और करियर में तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह बुद्धि, व्यापार, वाणी और तर्क क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं शुक्र को धन, वैभव, प्रेम और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में विराजमान होते हैं, तो लक्ष्मी नारायण योग बनता है। मान्यताओं के मुताबिक, यह योग आर्थिक उन्नति और सुख-समृद्धि के लिए शुभ माना जाता है।

तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत दे रहा है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में भी मुनाफे के अवसर बन सकते हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक मामलों में लाभकारी हो सकता है। निवेश से फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त हो सकती है। मेहनत और समझदारी से किए गए कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं। कारोबारियों को पुराने संपर्कों और नई योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन भी सुखद रह सकता है।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य का साथ दिलाने वाला हो सकता है। कारोबारियों को नए अवसर मिलेंगे और व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी होने की उम्मीद है। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। 

Explore Related Topics

Dhanteras 2026 Lakshmi Narayan Rajyog Lucky Zodiac Signs

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News