Assam Road Accident: असम के काजीरंगा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोंर कर रख दिया। काजीरंगा के रोंगाजान इलाके में यात्रियों से भरी ट्रैवलर गाड़ी की सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गयी। भीषण हादसे में 23 लोगों की असमय मौत होने की आशंका है। वहीं कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। हादसे की भयावहता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रैवलर गाड़ी में कई यात्री सवार थे। रोंगाजान इलाके में ट्रैवलर गाड़ी की सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी ज्यादा जोरदार थी कि ट्रैवलर के परखच्चे ही उड़ गये। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी में बैठे यात्रियों को संभलने तक का भी मौका नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर के बाद जोरदार आवाज होने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। जानकारी पाकर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गये। घायलों को उपचार के लिए आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस भीषण सड़क हादसे में 23 लोगों की जान चली जाने की खबर है। मृतकों की पहचान और दुर्घटना में घायल लोगों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। दूसरी ओर हादसे की जानकारी होते ही असम सरकार के कैबिनेट मंत्री अतुल बोरा भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। बड़ी संख्या में लोगों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें