Air India: एयर इंडिया के एक विमान में हाईजैक का धमकी भरा नोट मिलने से हड़कंप मच गया। यह विमान कोलकाता से मुंबई जा रहा था। उड़ान भरने से पहले ही विमान में एक संदिग्ध नोट मिला। इसके बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। सावधानी और सुरक्षा के लिए विमान को अलग जगह पर खड़ा किया गया। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार सुबह कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यह घटना हुई। विमान मुंबई के लिए उड़ान भरने की तैयारी में था लेकिन इसी दौरान उसमें एक धमकी भरा नोट मिला। बताया जा रहा है कि नोट में विमान को हाईजैक करने की चेतावनी दी गई थी। नोट मिलने के बाद विमान में मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाए गए।
विमान में नोट मिलने के बाद पायलट ने तुरंत Air Traffic control (ATC)को इसकी जानकारी दी। इसके बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। सुरक्षा नियमों के तहत सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम एयरपोर्ट पहुंच गई। अधिकारियों ने विमान की तलाशी शुरू कर दी। साथ ही विमान में मिले धमकी भरे नोट की भी जांच की जा रही है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें