Sunday, 01 November 2026 | Lucknow | 29°C

Cyclone Alert: आ रहा है 'मुरासु' तूफान... 120 की रफ्तार से चलेगी हवाएं, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Cyclone Murasu: चक्रवाती तूफान अर्नब से हुई तबाही के बाद अब एक और चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का खतरा मंडराने लगा है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय यह तूफान तेजी से ताकतवर हो रहा है।
Bureau
Bureau News Desk
01 Nov 2026
04:19 PM
1 min read
Cyclone Alert: आ रहा है 'मुरासु' तूफान... 120 की रफ्तार से चलेगी हवाएं, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का बढ़ा खतरा
120 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
दक्षिण भारत से मध्य और पूर्वी भारत तक भारी बारिश का अलर्ट
कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

Cyclone Alert: देश के कई राज्यों में मौसम फिर करवट लेने वाला है। हाल में तूफान अर्नब से हुई तबाही के बाद अब एक और चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का खतरा मंडराने लगा है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय यह तूफान तेजी से ताकतवर हो रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक एक नवंबर को गहरे अवदाब से चक्रवाती तूफान में बदलने के बाद मुरासु प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार मुरासु दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम-मध्य हिस्से में केंद्रित है। इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 2 नवंबर तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में और अधिक तीव्र होने की संभावना है। इसके बाद तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 2 नवंबर की रात से 3 नवंबर के बीच नेल्लोर और नरसापुर के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। तूफान की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। इसके प्रभाव से दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

2 और 3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 1 और 2 नवंबर को तमिलनाडु में भी तेज बारिश हो सकती है। 3 और 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ और दक्षिणी ओडिशा में बारिश का असर देखने को मिलेगा। केरल, माहे, लक्षद्वीप और कर्नाटक के कई हिस्सों में भी 1 से 7 नवंबर के बीच बारिश होने का अनुमान है। चक्रवात के असर से मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी मौसम बिगड़ सकता है। 1 से 5 नवंबर के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश और 3 से 5 नवंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 3 और 4 नवंबर को बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है।

पूर्वी भारत के राज्यों में भी चक्रवात का असर देखने को मिल सकता है। 1 से 4 नवंबर के बीच झारखंड और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना है। बिहार में 1 और 2 नवंबर को बारिश हो सकती है। ओडिशा में 2 से 4 नवंबर के बीच भारी बारिश का अनुमान है। दक्षिणी ओडिशा में 3 और 4 नवंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 1 और 2 नवंबर को बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी इन तारीखों पर बारिश का अलर्ट है। वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है।

Explore Related Topics

Cyclone Murasu Cyclone Murasu Update Cyclone Murasu Latest News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News