Wednesday, 11 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: NHM संविदा कर्मचारियों के लिए तबादला नीति लागू, ग्रेच्युटी, EPF और स्वास्थ्य बीमा का प्रस्ताव तैयार

UP News: राज्य सरकार ने कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए स्थानांतरण नीति को लागू कर दिया है। अब एनएचएम के संविदा कर्मचारी एक जनपद से दूसरे जनपद में अपना तबादला करा सकेंगे।
Bureau
Bureau News Desk
11 Nov 2026
12:40 PM
1 min read
UP News: NHM संविदा कर्मचारियों के लिए तबादला नीति लागू, ग्रेच्युटी, EPF और स्वास्थ्य बीमा का प्रस्ताव तैयार
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
यूपी में NHM संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत
अब हर तीन साल में करा सकेंगे जिले के बाहर तबादला
लंबे समय से उठ रही मांग पर लागू हुई स्थानांतरण नीति
ग्रेच्युटी, EPF और पांच लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा का भी प्रस्ताव तैयार

UP News: प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कार्यरत संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए स्थानांतरण नीति को लागू कर दिया है। अब एनएचएम के संविदा कर्मचारी एक जनपद से दूसरे जनपद में अपना तबादला करा सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत हर संविदा कर्मचारी को तीसरे साल स्थानांतरण का मौका मिलेगा। इस निर्णय से राज्य के हजारों संविदा कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

एनएचएम के संविदा कर्मचारी लंबे समय से स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग कर रहे थे। अपनी इस मांग को लेकर कर्मचारी कई बार धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। सरकार ने आखिरकार कर्मचारियों की मांग को स्वीकार कर लिया है। मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने स्थानांतरण नीति को लागू कर दिया है। स्थानांतरण नीति लागू करने के साथ ही संविदा कर्मचारियों के सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी पहल की गई है।

एनएचएम के संविदा कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) और पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा। एनएचएम के कार्यरत संविदा कर्मचारियों के हित में नियमित सरकारी नियुक्तियों को लेकर भी अहम प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

इसके तहत नियमित पदों पर भर्ती के दौरान संविदा कर्मचारियों को वरीयता देने के साथ ही सरकारी भर्तियों में अधिकतम 15 अंक का भारांक और अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट देने का प्रस्ताव भी शामिल है। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के महामंत्री योगेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि नई स्थानांतरण नीति लागू होने से स्थानांतरण में मनमानी पर रोक लग सकेगी। अब कर्मचारी निर्धारित नीति के मुताबिक आवेदन कर सकेंगे और तय समयसीमा में तबादला की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 

Explore Related Topics

UP NHM Employees NHM Transfer Policy UP NHM Transfer News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News