Ambedkar Nagar News: कटका थाना क्षेत्र के नूरपुर कला गांव में जमीन की मेड़ बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मामले में राकेश कुमार शुक्ला ने विपक्षियों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कटका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।
राकेश कुमार शुक्ला की ओर से पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, जमीन का बंटवारा गांव की पंचायत में दोनों पक्षों की मौजूदगी में तय हुआ था। आरोप है कि 11 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपने खेत की मेड़ बांधने पहुंचे थे। इसी दौरान वागेश पुत्र स्वर्गीय रामनयन, हर्ष और उत्कर्ष पुत्रगण वागेश तथा यश शुक्ला पुत्र जयप्रकाश ने एकराय होकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे।
पीड़ित के मुताबिक, हमले में उनके सिर और माथे के अलावा जबड़े, पीठ तथा कमर में भी चोटें आईं। माथे पर गंभीर चोट लगने से जख्म हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को लेकर कटका थाने में राकेश कुमार शुक्ला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी अपना पक्ष रखते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें