Ayodhya News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उनके पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान के दर्शन-पूजन किए और विधि-विधान से आरती उतारी।
मुख्यमंत्री ने संकटमोचन हनुमान के चरणों में शीश नवाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। उनका यह अयोध्या दौरा अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच शुरू होने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निर्धारित था। हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभु श्रीरामलला के दर्शन किए और साष्टांग दंडवत होकर उनके चरणों में शीश नवाया। मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश के लोगों के कल्याण, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और आम नागरिकों का उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन भी स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री का अयोध्या दौरा भारत और नेपाल के धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम के लिहाज से भी महत्वपूर्ण रहा। इस रेल सेवा से अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा। दर्शन-पूजन के दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को धार्मिक आस्था और भारत-नेपाल के सांस्कृतिक जुड़ाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें