Monday, 23 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP Assembly Election 2027: BJP ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, विधायकों को 50 और सांसदों को 10 चौपाल लगाने का टास्क

UP Assembly Election 2027: प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सीधा संपर्क बढ़ाने के लिए पार्टी ने बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू करने की रणनीति बनाई है।
Bureau
Bureau News Desk
23 Nov 2026
04:54 PM
1 min read
UP Assembly Election 2027: BJP ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, विधायकों को 50 और सांसदों को 10 चौपाल लगाने का टास्क
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
5 दिसंबर तक जनता के बीच पहुंचेंगे जनप्रतिनिधि
विनोद तावड़े और पंकज चौधरी की मौजूदगी में हुई बैठक
कमजोर विधानसभा सीटों पर MLC और राज्यसभा सांसद संभालेंगे मोर्चा
SIR अभियान की भी हुई समीक्षा

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव से पहले जनता के बीच संपर्क बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू करने की रणनीति तैयार की है। सोमवार को भाजपा की वर्चुअल बैठक में सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी। बैठक के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों से जनता के बीच पहुंच चौपाल लगाने को कहा गया है।

पार्टी ने सभी विधायकों को अपने क्षेत्र में पांच दिसंबर तक 50 चौपाल करने का लक्ष्य दिया है। वहीं, लोकसभा सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र में निर्धारित अवधि के दौरान दस चौपाल लगाने को कहा गया है। चौपाल के जरिए जनप्रतिनिधि स्थानीय लोगों से सीधे संवाद करेंगे और उनके सुझावों को सुनेंगे। भाजपा ने उन विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी विशेष रणनीति तैयार की हैए जहां पार्टी के विधायक नहीं हैं। ऐसी सीटों पर विधान परिषद सदस्यों को चौपाल की जिम्मेदारी दी गई है।

साथ ही कमजोर विधानसभा क्षेत्रों में राज्यसभा सांसद जनसंवाद करेंगे। सभी जगहों पर चौपाल लगाने के पीछे पार्टी का मकसद है कि चुनाव से पहले राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर संगठन की सक्रियता बढ़ाई जाए। साथ ही स्थानीय लोगों के साथ जुड़ाव मजबूत हो। बीजेपी ने स्पष्ट किया है कि जनप्रतिनिधि केवल संगठनात्मक बैठकों तक ही सीमित न रहें, बल्कि गांवों और स्थानीय इलाकों में भी जाएं। वर्चुअल बैठक के दौरान जनसंपर्क अभियान के साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन पर भी चर्चा हुई।

भाजपा की कोशिश है कि विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची से संबंधित कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत किया जाए। वर्चुअल बैठक उत्तर प्रदेश भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में आयोजित हुई। इसमें संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत पार्टी के सांसद और विधायक भी शामिल हुए। 

Explore Related Topics

UP Assembly Election 2027 Uttar Pradesh Politics BJP Election Strategy

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News