Tuesday, 24 November 2026 | Lucknow | 29°C

Congress SP Alliance: कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर, सपा महासचिव बोलेः जो कहना था, कह दिया...

Congress SP Alliance: सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 26 विधानसभा सीटों का प्रस्ताव दिया है और इन सीटों को लेकर आगे चर्चा की जाएगी।
Bureau
Bureau News Desk
24 Nov 2026
01:48 PM
1 min read
Congress SP Alliance: कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर, सपा महासचिव बोलेः जो कहना था, कह दिया...
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर दूसरे दौर की चर्चा
कांग्रेस की 100-120 सीटों की मांग के मुकाबले सपा का 26 सीटों का प्रस्ताव
जीतने की क्षमता बनेगी सबसे बड़ा आधार
आज फिर होगी बातचीत

Congress SP Alliance: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सीटों का गणित तेज हो गया है। दोनों दलों के बीच सोमवार को पहले दौर की बातचीत हुई थी। अब दूसरे दौर की बैठक हो रही है। इस बीच सपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 26 विधानसभा सीटों का प्रस्ताव दिया है और इन सीटों को लेकर आगे चर्चा की जाएगी। रामगोपाल यादव ने बातचीत के दौरान कहा कि बैठक में जो कुछ कहना था, वह हमने कल कह दिया था। मैंने उन्हें अपनी 26 सीटें दे दी हैं।" उनके इस बयान के बाद दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर चल रही बातचीत चर्चा में आ गई है।

रिपोर्टों के मुताबिक कांग्रेस ने पहले 181 सीटों की सूची पर चर्चा की थी। बाद में पार्टी की ओर से करीब 100 से 120 सीटों की मांग रखे जाने की खबरें सामने आईं। वहीं सपा ने शुरुआती प्रस्ताव में 26 सीटें रखी हैं। हालांकि, सीटों की अंतिम संख्या पर दोनों दलों की ओर से अभी आधिकारिक सहमति घोषित नहीं की गई है। दोनों पार्टियां सीटों के बंटवारे में जीतने की संभावना को प्रमुख आधार बनाने की बात कह रही हैं। सपा चाहती है कि कांग्रेस उन सीटों पर अपने मजबूत उम्मीदवारों और जीत के दावे का ब्योरा पेश करे, जहां वह चुनाव लड़ना चाहती है।

सपा की ओर से कांग्रेस को जिन 26 विधानसभा सीटों का प्रस्ताव दिया गया है, उनमें  रामपुर खास, फरेंदा, मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर, किदवई नगर, बागपत, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, स्याना, खुर्जा, खैर, इगलास, मांट, आगरा उत्तर, फतेहपुर सीकरी, बिलग्राम-मल्लावां, गोविंद नगर, नानपारा, गोरखपुर शहर, खजनी, पडरौना, फाजिलनगर, पिंडरा, वाराणसी कैंट विधानसभा सीटें शामिल हैं। 

सपा ने प्रस्ताव में कांग्रेस के पिछले चुनावी प्रदर्शन को भी ध्यान में रखा है। इन 26 सीटों में रामपुर खास और फरेंदा ऐसी सीटें हैं, जहां कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। वहीं मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर और किदवई नगर में कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही थी। इन छह सीटों के अलावा 20 अन्य सीटें भी प्रस्ताव में शामिल हैं। सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच बातचीत अभी जारी है। सपा का जोर इस बात पर है कि कांग्रेस जिन सीटों पर दावा कर रही है, वहां अपने संभावित उम्मीदवारों और चुनाव जीतने की रणनीति का विवरण दे। इसके बाद दोनों पार्टियां आपसी सहमति से सीटों का अंतिम बंटवारा तय करेंगी। 

Explore Related Topics

UP Election 2027 Samajwadi Party Congress SP Alliance

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News