Tuesday, 24 November 2026 | Lucknow | 29°C

Punjab Politics: अकाली दल की NDA में वापसी पर PM मोदी खुश, बोले: पंजाब की पहली पसंद बनेगा BJP-SAD गठबंधन

Punjab Politics: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले शिरोमणि अकाली दल की NDA में वापसी हो गई है। पीएम मोदी ने गठबंधन का स्वागत किया।
Bureau
Bureau News Desk
24 Nov 2026
05:05 PM
1 min read
Punjab Politics: अकाली दल की NDA में वापसी पर PM मोदी खुश, बोले: पंजाब की पहली पसंद बनेगा BJP-SAD गठबंधन
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
छह साल बाद भाजपा और अकाली दल की दोस्ती फिर हुई बहाल
NDA में अकाली दल की वापसी पर पीएम मोदी ने जताई खुशी
अमित शाह बोले: अकाली दल के पास रहेगा मुख्यमंत्री पद
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर मिलकर लड़ेंगे चुनाव

Punjab Politics: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब 6 साल बाद शिरोमणि अकाली दल ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में वापसी कर ली है। दोनों दलों ने मंगलवार को चंडीगढ़ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी विधानसभा चुनाव साथ लड़ने का ऐलान किया। इस सियासी घटनाक्रम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए गठबंधन को पंजाब के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अकाली दल की एनडीए में वापसी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पंजाब और पंजाबियों का कल्याण सबसे ऊपर रखना दोनों दलों की प्राथमिकता है। उन्होंने खुशी जताई कि श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर अकाली दल की एनडीए में वापसी हुई है।

pm modi.png

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा और अकाली दल का गठबंधन स्वाभाविक है। यह साझेदारी पंजाब को जनहितैषी शासन देने और विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में यह गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनेगा। प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के योगदान को याद करते हुए कहा कि दोनों दलों का गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है।

चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा और अकाली दल के गठबंधन की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि दोनों पार्टियां पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी। सीट बंटवारे के विस्तृत फॉर्मूले पर अभी अंतिम घोषणा नहीं हुई है। अमित शाह ने कहा कि गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभाने वाले दल के पास मुख्यमंत्री पद रहेगा। अमित शाह ने बताया कि दोनों दल जल्द ही पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए साझा घोषणापत्र तैयार करेंगे।  

Explore Related Topics

PM Modi BJP SAD Alliance Shiromani Akali Dal

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →