Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की STF ने मेरठ के कोतवाली क्षेत्र स्थित बनियापाड़ा से उजैद नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों को शक है कि उजैद का संपर्क पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी और जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार मोहम्मद साजिद से रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उजैद और साजिद के बीच ऑनलाइन बातचीत होती थी। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस करीब पिछले दस महीने से उजैद की तलाश कर रही थी। कुछ महीने पहले कश्मीर पुलिस उसे पकड़ने के लिए मेरठ भी आई थी, लेकिन उस समय वह पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया था। इसके बाद से वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।
वहीं, उजैद की गिरफ्तारी के बाद जब जांच एजेंसियां उसके घर पहुंचीं तो उसके घर ताला लगा मिला। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य घर छोड़कर चले गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भागने के दौरान उजैद को किन लोगों ने उसकी मदद किसने की।
जांच एजेंसियों को आशंका है कि उजैद पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि उसका हैंडलर से सीधा संपर्क था या वह किसी दूसरे व्यक्ति के जरिए निर्देश ले रहा था। साथ ही उसके मोबाइल और ऑनलाइन संपर्कों की भी जांच की जा रही है। STF की इस कार्रवाई के बाद अब जांच एजेंसियां उजैद से पूछताछ कर उसके संपर्कों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हैं। मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें