Blue Drum Case: नीला ड्रम कांड एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सौरभ राजपूत हत्याकांड के मुख्य गवाह सौरभ के बड़े भाई राहुल के साथ बुधवार रात एक हादसा हो गया जिसमे राहुल ने आरोप लगाया है कि एक कार सवार ने जानबूझकर उन्हें टक्कर मारी और दोबारा कार चढ़ाकर उन्हे मारने की कोशिश की। उन्होंने इस घटना के पीछे साजिश होने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। और राहुल ने इस मामले में मुस्कान पक्ष पर आरोप लगाए हैं।
राहुल के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11 बजे वह दिल्ली रोड पर बहादुर मोटर्स के पास खड़े थे। उसी दौरान एक अज्ञात कार सवार वहां पहुंचा और उन्हें टक्कर मार दी। राहुल का आरोप है कि टक्कर मारने के बाद चालक ने कार पीछे की और दोबारा उन्हें टक्कर मारी, अपनी जान बचाने के लिए वह पास की गली की तरफ भागे और शोर मचाया। इसके बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया।
हादसे में राहुल के पैर, हाथ और पसलियों में चोट आई है। उन्होंने अपने घरवालों और दोस्तों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे छुट्टी दे दी गई। राहुल का कहना है कि यह सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
वही सौरभ राजपूत की मां रेनू राजपूत कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित के साथ जिला कारागार पहुंचीं। यहां उन्होंने मुस्कान और साहिल पर आरोप लगाते हुए दोनों को दूसरी जेल में भेजने की मांग की। इस मामले में जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जिन कैदियों को फांसी की सजा सुनाई जाती है, उन्हें सेंट्रल जेल भेजने की एक तय प्रक्रिया होती है। इसके लिए जेल मुख्यालय से आदेश जारी किया जाता है। मुस्कान-साहिल और रविता-अमरदीप को फांसी की सजा होने के बाद मुख्यालय को इसकी जानकारी भेजी जा चुकी है। अब अधिकारियों के आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें